Friday, October 9, 2026 |
Home AutomobileHector Storm Series के दो नए editions लॉन्च

Hector Storm Series के दो नए editions लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

Blackstorm और Snowstorm दोनों 5-seater configuration में 1.5-litre turbo petrol engine से लैस

Storm Series पर customers को तीन साल की warranty और तीन साल की roadside assistance मिलेगी

गुरुग्राम। JSW MG Motor India ने Storm Series के limited edition models Hector Blackstorm और Hector Snowstorm को launch करने की घोषणा की। Hector के bold design, advanced technology, बेहतर safety और शानदार comfort की पहचान को आगे बढ़ाते हुए, इन खास editions में अलग तरह की exterior theme, dark-theme interior और edition के हिसाब से खास accessories दी गई हैं। इनका उद्देश्य उन customers को ज्यादा अलग और personalised style देना है, जो अपनी car के look को खास बनाना चाहते हैं।

Hector Blackstorm और Hector Snowstorm दोनों 5-seater configuration में उपलब्ध हैं। इनमें 1.5-litre turbocharged petrol engine दिया गया है, जिसे CVT transmission के साथ जोड़ा गया है।

Launch के मौके JSW MG Motor India के Chief Commercial Officer Vinay Raina ने कहा, “Hector भारत में MG की journey का एक अहम हिस्सा रहा है और पिछले कुछ वर्षों में यह MG brand की पहचान बन गया है।

भारतीय SUV segment में connected mobility की शुरुआत करने वाले प्रमुख models में से एक Hector लगातार बदलती customers की पसंद और जरूरतों के हिसाब से खुद को बेहतर बना रहा है। Storm Series की शुरुआत के साथ हम इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए style और अपनी अलग पहचान को और दमदार तरीके से पेश कर रहे हैं।

Hector Blackstorm और Hector Snowstorm customers को अपनी SUV को अपनी पसंद के मुताबिक खास बनाने का एक अलग तरीका देते हैं। साथ ही, इसमें Hector की पहचान रही technology, safety, comfort और premium experience बरकरार रहता है।”

Hector Storm Series पर MG Shield की सुविधा मिलती है। यह MG का व्यापक ownership programme है, जिसे customers के car ownership के पूरे experience को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

इस programme के तहत customers को 3+3+3 package मिलता है। इसमें तीन साल की unlimited-kilometre warranty, तीन साल की roadside assistance और तीन labour-free periodic services शामिल हैं। Customers इस programme को Extended Warranty, Extended Roadside Assistance और Protect Plan के जरिए अपनी जरूरत के अनुसार और बेहतर तरीके से customise कर सकते हैं। Protect Plan MG के prepaid maintenance packages हैं, जो car की ownership के दौरान customers को ज्यादा सुविधा, flexibility और भरोसा देते हैं।



You may also like

Leave a Comment