बिजनेस रेमेडीज/थियोग। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक टीवीएस अपाचे आरटीएक्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक के साथ एडवेंचर रैली टूरर सेगमेंट में एंट्री की है। यह बाइक ऑफ-रोडिंग, लंबी यात्राओं और रोमांचक एक्सप्लोरेशन के लिए तैयार की गई है। टीवीएस अपाचे आरटीएक्स को कंपनी ने 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। यह बाइक पूरी तरह से टीवीएस में डिजाइन, विकसित और तैयार की गई है और यह कंपनी के नए नेक्स्ट-जेन टीवीएस आरटी-एक्सडी4 इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल है।
प्रमुख फीचर्स: टीवीएस अपाचे आरटीएक्स में 299.1 सीसी, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक डीओएचसी इंजन दिया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 36 पीएस पावर और 7000 आरपीएम पर 28.5 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, स्टील ट्रेलिस फ्रेम, और आधुनिक मोनो-वॉल्यूम डिजाइन दिया गया है। बाइक में 4 राइडिंग मोड (अरबन, रेन, टूर और रैली), बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कू्रज कंट्रोल, लिनियर ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
डिजाइन और परफॉर्मेंस
नई अपाचे आरटीएक्स को एडवेंचर राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और आधुनिक डिजाइन इसे रैली स्टाइल लुक देता है। बाइक की सस्पेंशन तकनीक को हर तरह के रास्तों—मैदानी, पहाड़ी या उबड़-खाबड़ सडक़ों—के लिए अनुकूल बनाया गया है। फ्रंट में डब्ल्यूपी इनवर्टेड फोक्र्स और रियर में मोनो-ट्यूब सस्पेंशन दिया गया है जो आराम और स्थिरता दोनों सुनिश्चित करते हैं। इसकी सिग्नेचर डीआरएल लाइटिंग, मस्कुलर टैंक डिजाइन और क्रिस्टलाइन टेललैम्प्स इसे एक खास पहचान देते हैं।
लॉन्च के मौके पर गौरव गुप्ता, प्रेसीडेंट, इंडिया 2व्हीलर बिजनेस, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, “टीवीएस मोटर में हम ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करते हैं। अपाचे पिछले दो दशकों से परफॉर्मेंस का प्रतीक रही है और अब अपाचे आरटीएक्स के साथ हम एडवेंचर राइडिंग के नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।”
विमल सुंबली, हेड, प्रीमियम बिजनेस, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, “नई टीवीएस अपाचे आरटीएक्स हमारे रेसिंग डीएनए और एडवेंचर स्पिरिट का संगम है। हमें विश्वास है कि यह बाइक न केवल अपाचे ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ाएगी बल्कि एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में नया मानक भी स्थापित करेगी।” टीवीएस अपाचे आरटीएक्स भारत में तीन वेरिएंट्स और पांच रंगों में उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह बाइक मजबूत, टिकाऊ और हर तरह की सडक़ों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है — चाहे वह रोजमर्रा की राइड हो या लंबी एडवेंचर यात्रा। टीवीएस अपाचे आरटीएक्स के लॉन्च के साथ कंपनी ने एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग की दुनिया में नया अध्याय शुरू किया है। अपने दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ यह बाइक भारत के युवाओं के लिए रोमांचक अनुभव लेकर आई है।

