Thursday, October 8, 2026 |
Home Corporate WorldSwastika Infra को MSEDCL से मिला 615.76 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा single order, order book 1,400 करोड़ रुपए के पार

Swastika Infra को MSEDCL से मिला 615.76 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा single order, order book 1,400 करोड़ रुपए के पार

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Power Transmission & Distribution और Renewable sector की देश की अग्रणी EPC कंपनियों में से एक जयपुर आधारित Swastika Infra Limited ने एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करते हुए Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL) से 615.76 करोड़ रुपए का एक बड़ा Letter of Award प्राप्त किया है। यह Asian Development Bank (ADB) द्वारा financed एक प्रतिष्ठित project है, जिसके तहत कंपनी मुंबई के Bhandup Zone में distribution infrastructure और system strengthening का development work करेगी। इसमें नए substations, HT/LT lines, distribution transformers, underground cabling, renovation, GIS mapping और asset tagging जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।

यह Swastika Infra के पूरे इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा single order है, जो कंपनी के वित्त वर्ष 2026 के कुल revenue 504 करोड़ रुपए का लगभग 1.2 गुना है। इस बड़े order के बाद कंपनी की कुल unexecuted order book मार्च के 687 करोड़ रुपए से दोगुनी होकर अब 1,400 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जिससे आगामी वर्षों के लिए कंपनी की financial growth को मजबूती मिलेगी।

साल 2011 के आसपास स्थापित और जयपुर, राजस्थान में headquartered Swastika Infra Limited अपनी हालिया successful IPO funding से 130 करोड़ रुपए जुटाने के बाद अब देश के 9 राज्यों में अपना geographical presence बढ़ा चुकी है। महाराष्ट्र जैसे भारत के बड़े power-consuming राज्यों में इस mega project के साथ entry करना कंपनी के long-term growth और देश के बड़े Power T&D ecosystem में इसकी position को और मजबूत करेगा।



You may also like

Leave a Comment