Thursday, October 8, 2026 |
Home Corporate WorldSMR Jewels को 67 करोड़ रुपए से अधिक का बड़ा order

SMR Jewels को 67 करोड़ रुपए से अधिक का बड़ा order

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भारतीय jewellery sector में कार्यरत कंपनी SMR Jewels Limited को विभिन्न domestic vendors से 67,00,43,800 रुपए का एक बड़ा और महत्वपूर्ण order प्राप्त हुआ है। कंपनी ने Bombay Stock Exchange को दी गई official regulatory filing में पुष्टि की है कि यह बड़ा order हाल ही में आयोजित Couture India Show 2026 के दौरान मिला था, जिसकी final confirmation 6 और 7 अक्टूबर 2026 को की गई है।

इस jewellery order को दोनों पक्षों के बीच mutual agreement के तहत तय की गई timeline के भीतर पूरा किया जाएगा। साल 1988 से इस क्षेत्र में सक्रिय SMR Jewels Limited का head office Ahmedabad, Gujarat में स्थित है और यह कंपनी high-quality heritage और modern jewellery के manufacturing और trading के लिए जानी जाती है।

Bombay Stock Exchange पर listed यह public limited company Whole-time Director Jainil Virendra Soni के नेतृत्व में संचालित हो रही है। Domestic market से मिला यह order कंपनी के business expansion और financial strength के लिए एक महत्वपूर्ण milestone साबित होगा।



You may also like

Leave a Comment