Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialएनसीसी और स्काउट गाइड को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाना जरूरी : सुनील दत्त गोयल

एनसीसी और स्काउट गाइड को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाना जरूरी : सुनील दत्त गोयल

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। एनसीसी और स्काउट गाइड को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता है।
भारत, एक ऐसा देश है जहां प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, रेल, सडक़, पुल दुर्घटनाएं, बड़े समारोहों में भगदड़ और चक्रवात जैसी घटनाएं अक्सर होती हैं, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करने की सख्त आवश्यकता है। इस दिशा में राष्ट्रीय कैडेट कोर और स्काउट गाइड जैसे संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।
इम्पीरियल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महानिदेशक सुनील दत्त गोयल ने बताया कि वर्तमान में, ये संगठन देश की युवा शक्ति को अनुशासन, नेतृत्व, और सामाजिक सेवा की दिशा में प्रशिक्षित कर रहे हैं।
सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कूलों के पाठ्यक्रमों में ऐसे बदलाव हों जिससे इन बच्चों को प्रारम्भ से ही आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग मिल सके। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आपदा प्रबंधन का स्पेशलाइजेशन हो और इन संगठनों के छात्रों को इसमें प्राथमिकता दी जाए।
इसके अतिरिक्त, राज्य और केंद्र सरकारों में उनकी भर्ती में प्राथमिकता देने से एक सशक्त कार्यबल तैयार किया जा सकता है, जो न केवल आपदाओं में बल्कि बड़े सामाजिक, धार्मिक, और राजनीतिक आयोजनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा। इस प्रकार का आत्मरक्षा बल तैयार करना राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
एनसीसी और स्काउट गाइड का महत्व : एनसीसी और स्काउट गाइड के माध्यम से छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, और आपातकालीन प्रतिक्रिया कौशल सिखाए जाते हैं। ये संगठन छात्रों को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित करके देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, इन संगठनों में शामिल होने से छात्रों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना भी विकसित होती है।



You may also like

Leave a Comment