Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर शहर के प्रतिष्ठित क्लब ‘सुंदरम’ और ‘सुंदरम शाइन’ के भव्य ‘सुंदरम डांडिया’ का शानदार आगाज

जयपुर शहर के प्रतिष्ठित क्लब ‘सुंदरम’ और ‘सुंदरम शाइन’ के भव्य ‘सुंदरम डांडिया’ का शानदार आगाज

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध क्लब ‘सुंदरम’ और ‘सुंदरम शाइन’ द्वारा आयोजित ‘सुंदरम डांडिया’ का शुभारंभ केशरी बाग बैंक्वेट में 1008 दीपों की जगमगाहट और माँ अंबे की भव्य आरती के साथ हुआ। पारंपरिक पोशाकों में सजे-धजे क्लब के सदस्यों ने इस रंगारंग आयोजन में भाग लिया, जहां डांडिया की दिलकश प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही संगीत की मधुर धुनों और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
क्लब की अध्यक्ष रेखा सोमानी एवं संतोष नोवाल, सुनीता सोमानी और आशा तोतला ने बताया कि ‘सुंदरम डांडिया’ पिछले 30 वर्षों से जयपुर में एक खास पहचान बनाए हुए है। इस बार भी आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम की संयोजक अनुष्री सोमानी, पूनम, मेघा, नम्रता नंदा, शीला तांबी, स्वेता और भावना के प्रयास सराहनीय रहे।
इस भव्य डांडिया कार्यक्रम का सह-प्रायोजन सुनीता जैन, शैला जैन और संगीता बंसल ने किया। क्लब की सदस्य मृदुला पाटनी, सरिता काला, कुमकुम रारा और अन्य ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।



You may also like

Leave a Comment