बिजनेस रेमेडीज/Jaipur। Mumbai आधारित Striders Impex Limited बच्चों के खिलौनों और उपभोक्ता सामानों की Licensing, स्वयं के Brand से Development और Distribution के व्यवसाय में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Striders FZ LLC में Investment और इसकी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, UAE में एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी में Investment और इसकी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, ऋणों के पुनर्भुगतान और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 2 मार्च 2026 को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: Striders Impex Limited की स्थापना 2021 में हुई थी और यह मुख्य रूप से खिलौनों और बच्चों के उपभोक्ता सामानों की Licensing, स्वयं के Brand का Development एवं Distribution के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी Product Design और Development से लेकर Sourcing, Manufacturing और Distribution तक संपूर्ण समाधान प्रदान करती है, जो भारत और चुनिंदा International बाजारों में Retail बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं। कंपनी E-commerce Platform के माध्यम से अपने Direct-to-Consumer Online Channels को विकसित करने में रणनीतिक रूप से निवेश कर रही है और साथ ही अपने Offline Distribution Network को भी मजबूत कर रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: Standalone Balance Sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 29.96 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 2.03 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 41.77 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 4.38 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। Consolidated Balance Sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 61.95 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 8.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 49.61 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 4.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 13.55 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: Striders Impex Limited का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 2 मार्च 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 50,40,000 Shares 71 से 72 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर कुल 36 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से 5,08,800 Shares Offer for Sale के माध्यम से बिक्री कर निवेशकों द्वारा करीब 4 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। IPO का Market Lot Size 1600 Shares का है और Retail निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Capital Square Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है। कंपनी का Market Maker प्रमुख Financial Company Nikunj Stock Brokers Limited है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

