Monday, July 27, 2026 |
Home Breaking NewsHCL और Foxconn का नया प्लांट भारत की वैश्विक चिप बाजार में उपस्थिति को बढ़ाएगा : PM Narendra Modi

HCL और Foxconn का नया प्लांट भारत की वैश्विक चिप बाजार में उपस्थिति को बढ़ाएगा : PM Narendra Modi

Uttar Pradesh में India Chip Private Limited का OSAT प्लांट तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली/आईएएनएस | प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को कहा कि Uttar Pradesh में HCL- Foxconn सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है और यह वैश्विक चिप इकोसिस्टम में भारत की उपस्थिति को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री ने Uttar Pradesh के Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से HCL-Foxconn के ज्वाइंट वेंचर प्रोजेक्ट, India Chip Private Limited का उद्घाटन किया। यह नया Outsourced Semiconductor Assembly and Test (OSAT) प्लांट है, जिसे 3,700 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से स्थापित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री Modi ने कहा कि Uttar Pradesh भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रधानमंत्री Modi ने बताया कि देश चिप उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर अग्रसर है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। OSAT प्लांट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होने वाले डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण किया जाएगा। एक बार चालू होने के बाद, प्लांट से प्रति माह लगभग 20,000 वेफर्स प्रोसेस होने की उम्मीद है। इससे चिप आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी और घरेलू आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री Modi ने Delhi में हाल ही में संपन्न हुए India AI Impact Summit का भी जिक्र किया, जहां वैश्विक नेताओं ने भारत के तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 की शुरुआत तेज गति से हुई है और उन्होंने मौजूदा सप्ताह को देश की तकनीकी यात्रा के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए संयंत्र से इंजीनियरों, तकनीशियनों और कुशल श्रमिकों के लिए हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इससे क्षेत्र में सहायक उद्योगों, स्टार्टअप्स और चिप डिजाइन हब को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। Jewar Airport के निकट स्थित यह प्लांट लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाएगा और वैश्विक कनेक्टिविटी को तेज करने में सहायक होगा।



You may also like

Leave a Comment