Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate WorldSotac Pharmaceuticals Limited को Intas Pharmaceuticals Limited से 48.76 लाख रुपए का ऑर्डर मिला

Sotac Pharmaceuticals Limited को Intas Pharmaceuticals Limited से 48.76 लाख रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। फार्मास्यूटिकल उत्पाद की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी Sotac Pharmaceuticals Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Intas Pharmaceuticals Limited से ऑर्डर मिला है। इसकी राशि 48,76,300/- रुपये है, जिसमें GST शामिल नहीं है। यह ऑर्डर तैयार फार्मास्युटिकल formulation, अर्थात् Entacom 10 Tablet और Entacom Plus 100 10 Tablet की आपूर्ति के लिए है, जिसमें ’10 Tablet’ का अर्थ 10 Tablet वाली एक Strip है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह ऑर्डर कंपनी के मौजूदा order book को बढ़ाता है और एक सुस्थापित घरेलू फार्मास्यूटिकल कंपनी के निरंतर व्यावसायिक विश्वास को रेखांकित करता है।

कारोबारी गतिविधियां: Sotac Pharmaceuticals Limited Sotac Group की कंपनी है और इसका incorporation वर्ष 2015 में हुआ था। कंपनी की स्थापना विभिन्न pharma कंपनियों में काम करने वाले अनुभवी पांच दोस्तों Sharad Patel, Dinesh Kumar Gehlot, Baldev Bhai, Vishal Kumar Patel, Chetan Kumar Patel ने bulk tablet, capsule, oral, liquid, lotion इत्यादि का वृहद स्तर पर निर्माण करने के लिए की थी। वर्ष 2017 में कंपनी की निर्माण गतिविधियां शुरू हुई। कंपनी विभिन्न pharmaceutical marketing कंपनियों के लिए contract manufacturing के आधार पर pharmaceutical उत्पादों का निर्माण करती है। इस आधार पर कंपनी वर्तमान में विभिन्न pharmaceutical marketing कंपनियों को निर्माण सेवाएं प्रदान कर रही है। प्रवर्तकों के वृहद अनुभव के आधार पर कंपनी वर्ष दर वर्ष निर्माण गतिविधियों में नए आयाम स्थापित करती जा रही है।

कंपनी की निर्माण इकाई की क्षमता 90 करोड़ tablet प्रति वर्ष व 14 करोड़ capsule प्रति वर्ष की है। कंपनी ने स्वयं के करीब 70 marketing products भी विकसित किए हैं। लेकिन कंपनी को अपना अधिकांश व्यापार यानी कि लगभग 97 प्रतिशत कारोबार contract manufacturing से प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2020 में कंपनी ने Sotec Health Care के नाम से subsidiary कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी में प्रवर्तकों की करीब 71 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी में high value व अधिक margin वाली antibiotic beta-lactam दवाइयों का निर्माण होता है। कंपनी ने research एवं development गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए subsidiary कंपनी Sotec Research की स्थापना की है। इसके साथ ही कंपनी ने America की एक बड़ी pharma कंपनी के लिए निर्माण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु Sotec Life Sciences नाम से subsidiary कंपनी की स्थापना की है।



You may also like

Leave a Comment