Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceState Bank of India, स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में Fire ड्रिल का आयोजन

State Bank of India, स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में Fire ड्रिल का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अवसर पर State Bank of India (SBI) के स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में 15 अप्रैल को फायर ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति, विशेषकर आग लगने जैसी घटनाओं में त्वरित एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखना तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना था।
अभ्यास के दौरान फॉल्स अलार्म बजाकर इमारत को खाली कराया गया और कर्मचारियों को निकासी मार्गों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थल तक पहुँचाया गया। प्रत्येक मंजि़ल के लिए नियुक्त फ्लोर मार्शलों द्वारा कर्मचारियों को सही दिशा में मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान बैंक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता यादव एवं डॉ. अंजुम अली खान द्वारा आपातकालीन स्थिति में घटना से प्रभावित व्यक्तियों के बचाव के लिए प्राथमिक चिकित्सा तथा सीपीआर (CPR) पद्धति का प्रदर्शन किया गया। ड्रिल के दौरान फायर ऑफिसर शिवम शुक्ला तथा उनकी टीम ने सभी स्टाफ सदस्यों को आवश्यक अग्नि संरक्षा संबंधी जानकारियों के साथ-साथ, परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रो के प्रयोग की विधि के बारे में भी बताया तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी अभिरूचि दिखाते हुए इन उपकरणों से आग बुझाने का अभ्यास भी किया।
फायर ड्रिल मे उप-महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी कल्याण गजवेल्लि सहित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बैंक के सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि State Bank of India सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है और इस तरह के अभ्यास समय-समय पर आयोजित कर कर्मचारियों को जागरूक करता रहता है।

 



You may also like

Leave a Comment