Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialभारतीय स्टेट बैंक ने रक्त दान शिविर का किया आयोजन

भारतीय स्टेट बैंक ने रक्त दान शिविर का किया आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक के 70 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के तहत बैंक के द्वारा स्थानीय प्रधान कार्यालय जयपुर में 27 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक के स्टाफ सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय जयपुर में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण परोपकार का कार्य है, जिससे किसी की जान भी बचाई जा सकती है, इसीलिए इसे महादान भी कहा जाता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को इस प्रकार के अभियानों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
रक्तदान शिविर के दौरान स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं के स्वास्थ्य मानको जैसे रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर, रक्त समूह आदि की जांच भी की गई। रक्तदाताओं को रक्तदान लिए ई-प्रमाण पत्र और ई-डोनर कार्ड भी ब्लड बैंक द्वारा दिये जाएंगे।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी प्रदीप्त किशोर पांडा ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्तिहर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। हम सभी को समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिये, ताकि इस रक्त से किसी जरूरतमन्द की जान बचाई जा सके।
ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहा है। इसी पहल को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा संपूर्ण भारत में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान के विभिन्न केन्द्रों में जून माह में बैंक द्वारा आयोजित किए गये अनेक शिविरों में 5000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।



You may also like

Leave a Comment