बिजनेस रेमेडीज/मुंबई (आईएएनएस)। Indian share market के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। पूरे कारोबारी सत्र में बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,330 अंक या 1.68 प्रतिशत बढक़र 80,436 और निफ्टी 397 अंक या 1.65 प्रतिशत बढक़र 24,541 पर था। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका में सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों का आना है, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना कम हुई है।
largecap के साथ midcap और स्मॉलकैप शेयर भी बढक़र बंद हुए हैं। NIFTY Midcap 100 इंडेक्स 1,108 अंक या 1.96 प्रतिशत बढक़र 57,656 और निफ्टी small cap 100 Index 349 अंक या 1.93 प्रतिशत बढक़र 18,436 पर बंद हुआ। बाजार में स्थिरता दर्शाने वाले इंडिया विक्स में 6.74 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 14.40 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। Wipro, Tech Mahindra, Tata Motors, M&M, TCS, HCL Tech, UltraTech Cement and Tata Steel Top Gainers हैं। Sun pharma ही केवल लाल निशान में बंद हुआ है।
Sector के हिसाब से देखें तो Auto, IT, PSU Bank, Fin Service, Metal, FMCG and Realty were the top gainers. Bombay Stock Exchange (BSE) पर 2,440 शेयर हरे निशान, 1,493 शेयर लाल निशान और 97 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि जापानी येन में स्थिरता, अमेरिका में रिटेल सेल्स और साप्ताहिक जॉब लेस क्लेम में कमी आना बाजार में तेजी की वजह है। अमेरिका में महंगाई कम होने का आईटी शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
