Monday, July 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI Life Insurance ने 35,577 करोड़ रुपये का नया व्यवसाय Premium दर्ज किया

SBI Life Insurance ने 35,577 करोड़ रुपये का नया व्यवसाय Premium दर्ज किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक SBI Life Insurance  ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए 35,577 करोड़ रुपये का नया व्यवसाय प्रीमियम दर्ज किया, जबकि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के लिए यह 38,238 करोड़ रुपये था। 31 मार्च, 2024 को समाप्त पिछले वर्ष की तुलना में नियमित प्रीमियम में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुरक्षा पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए, SBI Life का सुरक्षा नया व्यवसाय प्रीमियम 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए 4,095 करोड़ रुपये रहा। सुरक्षा व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए 793 करोड़ रुपये रहा। व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम 31 मार्च, 2024 को समाप्त पिछले वर्ष की तुलना में 11त्न वृद्धि के साथ 26,360 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च 2025 को समाप्त वर्ष के लिए एसबीआई लाइफ का कर पश्चात लाभ 2,413 करोड़ रुपये रहेगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 31 मार्च 2025 तक 1.96 पर मजबूत बना रहेगा, जबकि नियामक आवश्यकता 1.50 है।
SBI Life का एयूएम भी 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 31 मार्च, 2025 को 4,48,039 करोड़ रुपये हो गया, जो 31 मार्च, 2024 को 3,88,923 करोड़ रुपये था, जिसमें 61:39 का ऋण-इक्विटी मिश्रण है। 94 प्रतिशत ऋण निवेश एएए और सॉवरेन उपकरणों में हैं। कंपनी के पास 3,09,034 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का एक विविध वितरण नेटवर्क और देश भर में 1,110 कार्यालयों के साथ व्यापक उपस्थिति है, जिसमें मजबूत बैंकाश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल और कॉर्पोरेट एजेंट, दलाल, बिक्री केन्द्र व्यक्ति (पीओएस), बीमा विपणन फर्म, वेब एग्रीगेटर और प्रत्यक्ष व्यवसाय शामिल हैं।
31 मार्च 2025 को समाप्त वर्ष के लिए प्रदर्शन :
22.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 19,354 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत रेटेड प्रीमियम में निजी बाजार का नेतृत्व।
9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वार्षिक प्रीमियम समतुल्य (APE) 21,417 करोड़ रुपये पर है।
43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ व्यक्तिगत नए व्यवसाय की बीमित राशि 2,76,918 करोड़ रुपये पर है।
13 रू और 61रू की निरंतरता में क्रमश: 63 बीपीएस और 528 बीपीएस का सुधार।
नए व्यवसाय का मूल्य (VoNB) 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,954 करोड़ रु. पर है।
VoNB मार्जिन 27.8 प्रतिशत पर है।
भारतीय एम्बेडेड मूल्य (IEV) 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 70,250 करोड़ रुपये पर है।
कर पश्चात लाभ (पीएटी) 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,413 करोड़ रुपये रहा।
एम्बेडेड मूल्य पर परिचालन रिटर्न 20.2 प्रतिशत रहा।
प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4,48,039 करोड़ रुपये रही।
1.96 का मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात।



You may also like

Leave a Comment