बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Amazon India ने यह घोषणा की कि वह 2025 के अंत तक देशभर में मेडिकल कैंप लगाकर 80,000 से भी ज़्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा देगा। यह पहल पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर में चार कैंप लगाए जा चुके हैं। इससे एमेजॉन की अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सेहत और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।
ये मेडिकल कैंप मार्श और केयर इंश्योरेंस के साथ मिलकर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें आंखों की जांच, दांतों की जांच, बीएमआई चेक और सामान्य डॉक्टर की सलाह जैसी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। डिलीवरी पार्टनर इन सेवाओं का फायदा एमेजॉन के लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशनों पर लगाए गए कैंप में जाकर ले सकते हैं, बस उन्हें सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र दिखाना होगा।डॉ. करुणा शंकर पांडे, वाइस प्रेसिडेंट, Amazon लॉजिस्टिक्स, एमेजॉन इंडिया ने बताया कि, ‘हम पूरे भारत में इन हेल्थ कैंप को शुरू करके गर्व महसूस कर रहे हैं, ताकि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स की सेहत का ख्याल रखा जा सके। यह पहल एमेजॉन के मौजूदा बेनिफिट्स को और मज़बूत बनाती है, जिसमें पहले से ही ग्रुप मेडिक्लेम और गु्रप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस शामिल हैं। हम प्रिवेंटिव Health Care (रोकथाम वाली सेहत सेवाएं) को सीधे डिलीवरी स्टेशनों तक लाकर लगभग 80,000 डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ज़रूरी मेडिकल सेवाएं आसान बना रहे हैं, जो हमारे लास्ट-माइल ऑपरेशंस की जान है।’
अगले चरण के मेडिकल कैंप शुरू हो चुके हैं, जो उत्तर भारत पर केंद्रित हैं। इनमें Delhi NCR, गाजय़िाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर, लखनऊ और वाराणसी आदि शामिल हैं। कंसल्टेशन के दौरान डॉक्टर डिलीवरी पार्टनर्स की सेहत से जुड़ी जानकारी चेक करते हैं और उन्हें सेहत संभालने के लिए ज़रूरी सलाह देते हैं। चूंकि उत्तर भारत में गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा होता है, इसलिए डॉक्टर इन कैंपों में डिलीवरी पार्टनर्स को ज्यादा पानी पीने और गर्मी से थकावट के शुरुआती लक्षण पहचानने के तरीकों के बारे में खास सलाह भी देंगे। अगर किसी डिलीवरी पार्टनर को आगे और इलाज की ज़रूरत होती है, तो डॉक्टर उन्हें दवाइयों की पर्ची और जरूरी सलाह देते हैं, ताकि वे अपनी पसंद के अस्पताल में आगे का इलाज करवा सकें।

