Thursday, March 12, 2026 |
Home » Samsung ने ‘AI for All’ Vision के साथ India Mobile Congress 2025 में भारत की AI क्रांति का नेतृत्व किया

Samsung ने ‘AI for All’ Vision के साथ India Mobile Congress 2025 में भारत की AI क्रांति का नेतृत्व किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरूग्राम भारत का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, Samsung India Mobile Congress  (आईएमसी) 2025 में अपने ‘AI for All’ Vision के माध्यम से लोगों के जीने, जुडऩे और नवाचार करने के तरीके को फिर से परिभाषित कर रहा है। ‘इनोवेट टु ट्रांसफॉर्म’ थीम के साथ तालमेल बिठाते हुए, आईएमसी में सैमसंग का प्रदर्शन एआई-पावर्ड लिविंग और स्थायी कनेक्टिविटी के भविष्य को साकार करता है।
Samsung के बूथ को उपभोक्ताओं और सभी प्रतिष्ठित दिग्गजों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, पेम्मासानी चंद्रशेखर, संचार राज्य मंत्री और रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री शामिल थीं। इसके अलावा, दूरसंचार विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल और उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने प्रदर्शित किए गए समाधानों का अनुभव लिया। गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत जेबी पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, सैमसंग साउथवेस्ट एशिया ने किया, जिन्होंने सैमसंग के नए एआई-पावर्ड इनोवेशंस का प्रदर्शन किया। जेबी पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, Samsung साउथ वेस्ट एशिया ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस नवाचार और जीवन को बदलने की तकनीक की शक्ति का उत्सव है। सैमसंग में, हम इस भावना को गहराई से साझा करते हैं। हमारा ‘एआई फॉर ऑल’ विजन हमारे विश्वास को दर्शाता है कि एआई को पूरे भारत में हर व्यक्ति, व्यवसाय और समुदाय को सशक्त बनाना चाहिए। आईएमसी 2025 में अपने एआई के नेतृत्व वाले नवाचारों का प्रदर्शन करते हुए, हम भारत के साथ भविष्य के सह-निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं — एक ऐसा भविष्य जहाँ तकनीक समावेशन को बढ़ावा देती है, नए अवसर खोलती है, और लोगों को बेहतर, अधिक स्मार्ट जीवन जीने में मदद करती है।
एआई-पावर्ड तकनीक में अग्रणी, सैमसंग ने उपकरणों के बीच बुद्धिमत्ता को सहजता से जोडक़र भविष्य को आकार देना जारी रखा है। सैमसंग एआई होम स्मार्टफोन और टीवी से लेकर वियरेबल्स और अप्लायंसेस तक — विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस इकोसिस्टम के केंद्र में, स्मार्टथिंग्स ऐप Samsung उत्पादों को हजारों भागीदार उपकरणों से जोड़ता है, ऐसे घर बनाता है जो न केवल यूजर्स के लिए काम करते हैं बल्कि उनके साथ मिलकर भी काम करते हैं। IMC 2025 में, सैमसंग पाँच शानदार डेमो जोन के माध्यम से अपने AI for All’ Vision का प्रदर्शन कर रहा है: गैलेक्सी एआई जोन- सहज एआई टूल्स को हाइलाइट करता है जो व्यक्तिगत उत्पादकता को बढ़ावा देते हैं और रोजमर्रा के जीवन को सरल बनाते हैं। कमांड सेंटर जोन – Samsung नॉक्स सुरक्षा द्वारा मजबूत, स्मार्ट शहरी वातावरण के लिए सुरक्षित, एआई-संचालित प्रणालियों का प्रदर्शन करता है। स्मार्टथिंग्स जोन- कनेक्टेड लिविंग समाधानों पर फोकस करता है जो ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य और स्थिरता को बढ़ावा देते हैं।



You may also like

Leave a Comment