नई दिल्ली। Motorola मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर तथा भारत के प्रमुख AI स्मार्टफोन ब्रांड, ने मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola edge 70 fusion लॉन्च किया। इस डिवाइस में कैमरा में महत्वपूर्ण इनोवेशन, शानदार विजुअल्स और नेक्स्ट-जेन ऑन-डिवाइस AI को पेश किया गया है।
यह दुनिया का पहला 50MP Sony-LYT 710 कैमरा motoAI के साथ लाता है, जो बेहतरीन लो-लाइट क्लैरिटी, बिना ब्लर के शॉट्स, 100% ट्रू कलर्स और Pantone™ द्वारा वैलिडेटेड स्किन टोन्स, साथ ही सभी लेंस पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग देता है। इसमें ऑल-न्यू डिजाइन के साथ ही Pantone™ क्यूरेटेड कलर्स में लग्ज़री फैब्रिक फिनिश, भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K ट्रू कलर^ क्वाड-कर्व्ड Pantone™ वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है। 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 68W TurboPower™ चार्जिंग, Snapdragon® 7s Gen 4 पावर और IP68 + IP69 तथा MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ Motorola edge 70 fusion सेगमेंट में स्मार्टफोन का शानदार अनुभव देता है।
Motorola edge 70 fusion ने इमेजिंग में नया बेंचमार्क सेट किया है—दुनिया का पहला 50MP Sony LYTIA™ 710 कैमरा motoAI से पावर्ड है। OIS और एडवांस्ड f/1.8 अपर्चर के साथ नया LYTIA™ 710 सेंसर असाधारण क्लैरिटी, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज परफॉर्मेंस और लो-लाइट में शानदार रिजल्ट्स देता है—ब्राइटर हाइलाइट्स और डीपर शैडोज के साथ। motoAI रियल-टाइम में टेक्सचर्स, डायनामिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे तेज मूविंग सीन में भी क्रिस्प, बिना ब्लर के कैप्चर्स मिलते हैं। Pantone™ वैलिडेटेड कलर्स और Pantone™ Skintone™ वैलिडेशन के साथ कैमरा क्रिएटर्स की इच्छा मुताबिक सटीक, ट्रू-टू-लाइफ कलर्स और नैचुरल स्किन टोन्स को बिल्कुल वैसा ही रिप्रोड्यूस करता है।
स्मार्टफोन में मेन सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है, जिसमें 120° फील्ड ऑफ व्यू से विस्तृत लैंडस्केप्स और बेहतरीन क्लोज-अप्स आसानी से कैप्चर होते हैं। साथ ही 32MP फ्रंट कैमरा शार्प सेल्फी और क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कॉल्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड है। डिवाइस सभी कैमरों पर अल्ट्रा-शार्प 4K वीडियो रिकॉर्डिंग वीडियो HDR के साथ सपोर्ट करता है, जिससे फिल्मिंग के दौरान लेंस स्विचिंग सहज रहती है।
एडवांस्ड फीचर्स जैसे AI फोटो एन्हैंसमेंट, एडैप्टिव स्टैबिलाइजेशन, मल्टीपल फोकल लेंथ्स वाला पोर्ट्रेट मोड, ऑटो नाइट विज़न, हॉरिज़न लॉक और हाइपरलैप्स—पावरफुल Google Photos AI टूल्स के साथ मिलकर—वास्तव में एक प्रो-ग्रेड AI कैमरा सिस्टम बनाते हैं, जिसे आसान और सिनेमैटिक क्रिएटिविटी के लिए डिजाइन किया गया है।
कारीगरी और आधुनिक खूबसूरती के संयोजन के साथ Motorola edge 70 fusion में एकदम नई डिज़ाइन दी गई है, जिसमें लग्जुरियस लिनेन-प्रेरित फैब्रिक फिनिश है। यह सॉफ्ट टेक्सचर देता है जो देखने में जितना प्रीमियम लगता है, हाथ में भी उतना ही महसूस होता है। शक्तिशाली हार्डवेयर होने के बावजूद डिवाइस अल्ट्रा-स्लिम सिर्फ 7.99mm मोटा है और इसका वजन महज 193 ग्राम है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में असाधारण कम्फर्ट और बैलेंस मिलता है। कर्व्ड फ्रंट ग्लास बड़ी ही आसानी से फोन के पिछले हिस्से से मिलता है, जिससे कोई शार्प किनारे नहीं रहते और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए नैचुरल, एर्गोनॉमिक ग्रिप बनती है।
तीन खास Pantone™ क्यूरेटेड कलर्स में उपलब्ध— Pantone™ Blue Surf, Pantone™ Country Air और Pantone™ Silhouette—और पहली बार कैमरा हाउसिंग के चारों ओर एक्सेंट कलर डिटेलिंग के साथ Motorola edge 70 fusion एक बोल्ड लेकिन रिफाइंड डिजाइन स्टेटमेंट देता है, जिसमें स्टैंडआउट विजुअल अपील और ड्यूरैबिलिटी दोनों हैं।
Motorola edge 70 fusion विजुअल एक्सीलेंस को अगले स्तर पर ले जाता है। इसमें भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K True Colour^ क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसे Pantone™ द्वारा वैलिडेट किया गया है ताकि क्रिएटर्स के इंटेंडेड एक्यूरेट कलर्स और स्किन टोन्स बिल्कुल वैसा ही दिखें। 6.78” सुपर HD+ (1.5K) एक्सट्रीम AMOLED पैनल HDR10+ सर्टिफिकेशन, 100% DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ सिनेमा का शानदार अनुभव देता है—लाइफलाइक कॉन्ट्रास्ट, रिच ग्रेडिएंट्स और अल्ट्रा-वाइब्रेंट विजुअल्स।
सेगमेंट में अग्रणी 5200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ, डिस्प्ले में तेज़ धूप में भी असाधारण क्लैरिटी मिलती है, जबकि 144Hz रिफ्रेश रेट से अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग का अनुभव होता है। स्मार्ट वॉटर टच, SGS आई केयर सर्टिफिकेशन और Corning® Gorilla® Glass 7i से प्रोटेक्टेड यह डिस्प्ले शानदार और टिकाऊ व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
Motorola edge 70 fusion में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो बिना परफॉर्मेंस कम किए 52 घंटे तक बैटरी लाइफ देती है। इसके साथ 68W TurboPower™ चार्जिंग है, जो सिर्फ 10 मिनट में पूरे दिन की पावर दे देती है।
Motorola edge 70 fusion को पावर देने वाला है Snapdragon® 7s Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म, जो AI, CPU और GPU परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड्स लाता है। नया Qualcomm® Oryon CPU आर्किटेक्चर पर बना यह प्लेटफॉर्म 27% बेहतर परफॉर्मेंस देता है और 1Mn+ से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल करता है।
Motorola India के Managing Director T.M. Narasimhan ने कहा, “Motorola में हम लगातार पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देते हुए उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को आज के उपभोक्ताओं के जीने, क्रिएट करने और जुड़ने के तरीके की गहरी समझ के साथ जोड़ते हैं। Motorola edge 70 fusion के साथ हमने असाधारण कैमरा परफॉर्मेंस, डिजाइन एक्सीलेंस और इंटेलिजेंट एक्सपीरियंस देने पर फोकस किया है।”
नवीनतम Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ चलने वाला Motorola edge 70 fusion 3 OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है। डिवाइस में NFC सपोर्ट भी है और Moto Secure 5.0, ThinkShield, Family Spaces, Moto Unplugged तथा इंटेलिजेंट सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन जैसा बेहतरीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है।

