Business Remedies / नई Delhi। Rail मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी Rites Limited पहली बार चालू हालत के diesel locomotive का निर्यात करेगी। पहली खेप South Africa जाएगी। Rites के Chairman एवं प्रबंध निदेशक Rahul Mithal ने बताया कि Indian Rail अब लगभग पूरी तरह विद्युतीकृत हो चुकी है।
इसलिए 15 साल से अधिक शेष आयु वाले चालू हालत के diesel locomotive को विदेश निर्यात करने का फैसला किया गया है। कंपनी ने South Africa से 18 चालू हालत के diesel locomotive के निर्यात का order हासिल किया है। इनमें South African Railway की जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं। अब तक Rites केवल नई locomotive ही निर्यात करती रही है, लेकिन चालू हालत के locomotive का निर्यात पहली बार हो रहा है।
South Africa में Cape Gauge (1,067 मिमी) और India में Broad Gauge (1,676 मिमी) होने के बावजूद जरूरी तकनीकी संशोधनों के बाद ये locomotive पूरी तरह उपयुक्त हो जाएंगे। Rahul Mithal ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही तक पहली चालू हालत की संशोधित diesel locomotive की आपूर्ति कर दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि गुणवत्ता देखकर South Africa के पड़ोसी देशों से भी ऐसे order मिलेंगे।”

