नई दिल्ली | एजेंसी | भारतीय रिजर्व बैंक और European Central Bank (ECB) ने आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। Reserve Bank of India (RBI) ने Social Media Platform ‘X’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
Reserve Bank of India ने एक नोट में बताया कि RBI और ECB ने आपसी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। RBI के Governor Sanjay Malhotra और ECB की President Christine Lagarde ने रविवार को Central Banking के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर Sign किए। यह हस्ताक्षर Basel में Bank for International Settlements (BIS) की बैठकों के दौरान किए गए। यह MoU, जो 2015 के पिछले MoU को Update करता है, Central Banking के क्षेत्र में आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों संस्थानों के बीच जानकारी के नियमित आदान-प्रदान, नीतिगत बातचीत और तकनीकी सहयोग के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।
बता दें कि पिछले दिनों Reserve Bank of India (RBI) ने शहरी Co-Operative Banks यानी सहकारी बैंकिंग (UCB) Sector को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘Mission Saksham’ (सहकारी बैंक क्षमता निर्माण) की शुरुआत की थी। यह पूरे देश में लागू होने वाला एक Training और Capacity Building Program है, जिसका उद्देश्य Co-Operative Banks की कार्यक्षमता और प्रबंधन को बेहतर बनाना है। केंद्रीय बैंक ने एक नोट में बताया था कि RBI द्वारा शुरू किए गए इस Mission के तहत करीब 1.40 लाख लोगों को Training दी जाएगी, जिसमें बैंक के Board Members, Senior Management, Risk, Compliance और Audit विभाग के प्रमुखों के साथ-साथ IT और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।
यह Training Program Offline (In-Person) और Online (E-Learning) दोनों माध्यमों से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। ‘Saksham’ का मतलब है—काबिल और सक्षम बनाना। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए RBI ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि Training Program क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों को समझने में आसानी हो।




