Home Corporate WorldBank of Baroda का मुनाफा चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढक़र 5,616 करोड़ रुपये रहा

Bank of Baroda का मुनाफा चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढक़र 5,616 करोड़ रुपये रहा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज |सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक Bank of Baroda (BOB) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 5,616 करोड़ रुपये रहा। BOB ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 5,048 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 36,609 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 35,852 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय भी बढ़कर 32,642 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की समान तिमाही में 30,642 करोड़ रुपये थी। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) बढ़कर 12,494 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,020 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर सकल अग्रिम का 1.89 प्रतिशत रही जो मार्च 2025 के अंत में 2.26 प्रतिशत थी। इसी तरह शुद्ध NPA भी घटकर 0.45 प्रतिशत रह गया, जो 2025 के अंत में 0.58 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 20,021 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 में 19,581 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,42,750 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,38,089 करोड़ रुपये थी। बैंक के निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 8.50 रुपये लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।



You may also like

Leave a Comment