नई दिल्ली | BR News Network | Honda Motorcycle and Scooter India Private Limited (HMSI) ने अपनी CB1000 Hornet SP मोटरसाइकिलों की स्वैच्छिक रूप से Recall की घोषणा की है। हालांकि कितनी संख्या में वापसी की जाएगी, इस बारे में कंपनी ने नहीं बताया। यह कदम Fuel Pipe फिट करने के तरीके सहित दो तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए उठाया गया है।
HMSI ने एक बयान में कहा कि इस Recall अभियान के तहत 30 सितंबर, 2024 और 22 अगस्त, 2025 के बीच बनी CB1000 Hornet SP मोटरसाइकिलें प्रभावित होंगी। बयान के अनुसार यह वापसी दो चिह्नित तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए है। एक समस्या Fuel Supply Hose को फिट करने से संबंधित है।
कंपनी ने कहा कि दूसरी समस्या इंजन में Oil Consumption के स्तर से संबंधित है। कंपनी ने कहा, “एहतियाती उपाय के तौर पर, HMSI भारत भर में अपने अधिकृत BigWing Topline Dealership पर Inspection और आवश्यक Corrective Action करेगी।” HMSI ने बताया कि इस अभियान में Fuel Supply Hose की Fitting को ठीक करना, और अगर जरूरी हो तो प्रभावित Engine Components को बदलना शामिल होगा।

