Friday, December 5, 2025 |
Home » युवा व्यवसाय में शॉर्टकट ना अपनाएं, मेहनत और ईमानदारी से काम को दे रहें अंजाम: Ramakant Jangid

युवा व्यवसाय में शॉर्टकट ना अपनाएं, मेहनत और ईमानदारी से काम को दे रहें अंजाम: Ramakant Jangid

by Business Remedies
0 comments

Kunjesh Kumar Patsaria | Business Remedies/Jaipur। अपनी मेहनत से वर्ष, 2017 में Da Ultra Solar का व्यवसाय शुरू कर Ramakant Jangid ने अपनी पहचान कायम की है। वर्तमान में वे लोगों को सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, ताकि customer को बढ़ती बिजली की दरों से राहत मिल सके और सरकार को भी बिजली की किल्लत से छुटकारा मिल सके।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
Jaipur से ही मैंने engineering में स्नातक किया। उसके बाद व्यवसाय में रूचि होने के कारण अनुभव लेकर solar का business शुरू कर दिया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
व्यवसाय की प्रेरणा परिवार से ही मिली है। मेरे पिताजी, उनके दादाजी और लगभग सभी परिवार के लोग खुद का कोई ना कोई व्यवसाय करते रहे हैं। यह कह सकते हैं हमारे पूर्वज व्यवसाय करते रहे हैं। बचपन से ही मुझे व्यवसाय के गुर सीखने का मौका मिल गया, जबकि solar के व्यवसाय के कुछ गुर जरूर सीखे। हम solar ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहते हैं, ताकि बिजली की बचत के साथ भारी भरकम बिजली के billों से उन्हें राहत मिल सके।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
हरेक व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा तो रहती है, हमारे व्यवसाय में भी चुनौतियां आई। बाजार में हम उससे सीखते चले गए और इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं।
समय-समय पर हम गरीबों और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को मदद करते आए है। हम इसके लिए गुप्त दान पर विशेष जोर देते आए हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
पिताजी ही मेरे ideal रहे हैं। इनके बताए आदर्शों व सिद्धांतों पर चलकर ही हम आगे बढ़ पा रहे हैं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
हम शुरू से ही mission और vision के साथ काम करते आए हैं। इसी के आधार पर निरंतर आगे अपने व्यवसाय को विस्तारित करते आ रहे हैं।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोत्तर बढ़ा सकें?
युवाओं से हमारा यही सुझाव है कि वे व्यवसाय में कोई shortcut ना अपनाएं, अपनी मेहनत व ईमानदारी से काम को अंजाम देते रहे। एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
सरकार solar ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए सरकार से पूरी तरह से support हम मिल पा रहा है। इसे सरकार लगातार प्रोत्साहित करती रहे, यही हम उम्मीद रखते हैं।



You may also like

Leave a Comment