Wednesday, June 17, 2026 |
Home Corporate World‘Rajnandini Fashion Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Rajnandini Fashion Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 29 मई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Jaipur आधारित Rajnandini Fashion Limited महिलाओं के एथनिक और कैजुअल वियर की डिजाइन, निर्माण और बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नई विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों के एक हिस्से का पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 29 मई 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:

Rajnandini Fashion Limited की स्थापना 2010 में हुई थी। यह कंपनी एथनिक और कैजुअल वियर श्रेणियों में महिलाओं के परिधानों की डिजाइन, निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बिक्री करती है। इसके एथनिक वियर रेंज में साडय़िां, कुर्तियां, कुर्ता सेट और बिना सिले ड्रेस मटेरियल शामिल हैं, जबकि कैजुअल वियर रेंज में कॉटन, रेयॉन, सिल्क और पॉली-कॉटन जैसे फैब्रिक से बने टॉप, ट्यूनिक, ड्रेस और मैटरनिटी गाउन शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 28.02 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.37 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 23.60 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.29 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 31.27 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.06 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 31.22 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 16.99 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

Rajnandini Fashion Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 29 मई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 28,90,000 इक्विटी शेयर 59 से 63 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 18 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लोट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी Seren Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment