127 Deals में $1.92 Billion का Investment
India के Consumer और Retail Sector में Q3 2026 के दौरान कुल 127 Deals दर्ज की गईं, जिनकी कुल Value $1.92 Billion रही। Grant Thornton Bharat की Report के अनुसार इसमें Mergers and Acquisitions (M&A), Private Equity/Venture Capital (PE/VC) और Public Market Transactions शामिल रहे।
M&A और PE/VC Activity में बढ़ोतरी
IPOs और QIPs को छोड़कर M&A और PE/VC Segment में 113 Deals हुईं, जिनकी Value $948 Million रही। Quarter-on-Quarter आधार पर Deal Volume में 19% और Value में 3% की वृद्धि दर्ज की गई।
IPOs और QIPs का बड़ा योगदान
Q3 में Public Market Activity भी मजबूत रही। Nine IPOs के जरिए $713 Million और five QIPs के जरिए $262 Million जुटाए गए। दोनों मिलाकर $975 Million की Capital Raising हुई, जो Overall Deal Value का करीब 51% रही।
Domestic Deals का दबदबा
M&A Segment में 29 Deals की Value $229 Million रही, जबकि Q2 में 19 Deals से $179 Million का कारोबार हुआ था। Domestic Transactions ने Deal Volume में 76% और Value में 86% योगदान दिया, जो Indian Strategic Buyers की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
Jewellery और Apparel में बढ़ी दिलचस्पी
Textiles, Apparel और Jewellery Segment ने M&A Value में 59% योगदान दिया। वहीं Personal Care और FMCG में भी Investors की रुचि बढ़ी। Personal Care Segment की Deal Value करीब छह गुना बढ़ी।
PE/VC रहा सबसे बड़ा Contributor
PE/VC Activity में 84 Deals के जरिए $719 Million का Investment हुआ। यह M&A और PE/VC Deal Volume का 74% और Value का 76% रहा। E-commerce पहली बार Q4 2024 के बाद Deal Volume के लिहाज से सबसे Active Segment बना।
Profitable Brands पर Investors का फोकस
Grant Thornton Bharat के Naveen Malpani के अनुसार Investors अब Differentiated Brands, मजबूत Category Positioning और Profitably Scale करने की क्षमता वाले Businesses को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

