Wednesday, July 15, 2026 |
Home Metro City Specialप्रियंका हॉस्पिटल मानसरोवर के मेगा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 200 से अधिक मरीज लाभांवित

प्रियंका हॉस्पिटल मानसरोवर के मेगा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 200 से अधिक मरीज लाभांवित

by Business Remedies
0 comments

बिज़नेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर के मानसरोवर में स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-10 के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। शिविर में सभी डॉक्टरों द्वारा 200 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी, बीएमडी, पीएफटी, ईसीजी, ब्लड शुगर, बीएमआई की जांच नि:शुल्क की गई। विशाल मेगा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 2 अगस्त तक जारी रहेगा। प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन और राजस्थान के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जी.एल. शर्मा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष जोशी, वयस्क एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु उप्पल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा शर्मा, जनरल फिजिशियन डॉ. हिम्मत सिंह राठौड़, हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी बिलंदी, ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जन डॉ. मोहित बिहाणी,
दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका पाराशर, डायटीशियन डॉ. आयुषी शर्मा सेवाएं देंगी एवं जांच पर 25 प्रतिशत की छूट रहेगी।



You may also like

Leave a Comment