Jaipur। Environmental Engineering क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी Organic Recycling Systems Limited (ORS) ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
Consolidated balance sheet के अनुसार, कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित ₹1765.64 लाख के मुकाबले 73.42% अधिक ₹3062.12 लाख का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार, कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वर्ष की समान अवधि में अर्जित ₹677.16 लाख के मुकाबले 78.77% अधिक ₹1210.56 लाख का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस अवधि में कंपनी ने ₹13.98 प्रति शेयर का Basic EPS दर्ज किया है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां:
वर्ष 2008 में स्थापित Organic Recycling Systems Limited (ORS) एक Sustainable Waste Management Solutions प्रदान करने वाली अग्रणी Engineering Company है। कंपनी के Business Verticals में Build-Own-Operate-Transfer (BOOT) मॉडल, Engineering Procurement and Commissioning (EPC) मॉडल और प्रमुख उपकरणों की आपूर्ति शामिल है।
कंपनी अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में EPC (Engineering, Procurement and Construction) सेवाएं, Commissioning, Consulting और Advisory Services, Waste Management Projects की Planning और Construction, तथा Laboratory Services जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।
Organic Recycling Systems (ORS) ने Municipal Solid Waste (MSW) को Electricity और Manure में परिवर्तित करने के लिए महाराष्ट्र के Solapur में एक MSW Processing and Disposal Plant स्थापित किया है। कंपनी ने एक Patented Dry Anaerobic Digestion (DRYAD) Technology विकसित की है, जो विभिन्न प्रकार के कचरे का Treatment करने में सक्षम है और इसका सफल उपयोग Solapur Plant में प्रदर्शित किया जा चुका है।

