Tuesday, June 16, 2026 |
Home Corporate WorldONGC का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16.7 प्रतिशत गिरा

ONGC का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16.7 प्रतिशत गिरा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। ओएनजीसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16.7 प्रतिशत गिरकर 8,240 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर 8,240 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 9,892 करोड़ रुपये था। ओएनजीसी ने कहा, ‘परिचालन दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, ओएनजीसी लगातार दो तिमाहियों से कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ती प्रवृत्ति को बनाए रखने में सक्षम रही है।’वित्त वर्ष 2024- 25 की तीसरी तिमाही के दौरान एकल आधार पर कच्चे तेल का उत्पादन 46.53 लाख टन था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 2.2 प्रतिशत अधिक है।



You may also like

Leave a Comment