Friday, August 21, 2026 |
Home Banking and InsuranceBandhan Bank का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटा

Bandhan Bank का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/कोलकाता। निजी क्षेत्र के बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 426 करोड़ रुपये रह गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 733 करोड़ रुपये था। बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि शुद्ध लाभ में गिरावट मुख्य रूप से लेखांकन प्रक्रिया में बदलाव और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान फंसे कर्जों के लिए 336 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान के कारण हुई है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध राजस्व 3,926 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही 3,071 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में बंधन बैंक का परिचालन लाभ 2,021 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,655 करोड़ रुपये था।



You may also like

Leave a Comment