Jaipur। Bhilwara आधारित प्रमुख textile company Nitin Spinners Limited ने share markets को सूचित किया है कि सूती वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (TEXPROCIL) ने वर्ष 2023-24 के लिए company को रोजगार सृजन और निर्यात प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्रदान किए हैं। Company को सर्वोच्च रोजगार सृजन के लिए स्वर्ण पदक और cotton yarn की श्रेणी में grey yarn के दूसरे सर्वाधिक निर्यात के लिए रजत पदक दिया गया है।
कारोबारी गतिविधियां: Nitin Spinners Limited 1992 में स्थापित हुई थी और company का मुख्यालय Bhilwara (Rajasthan) में है। Company के Rajasthan के Bhilwara और Chittorgarh में संयंत्र हैं। Company की 55 देशों में वैश्विक उपस्थिति है। Company के पास आधुनिक technology के साथ अत्याधुनिक infrastructure है। Company पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों के अनुसार निर्माण गतिविधियां करती है। Company के उत्पाद श्रृंखला में लगभग 43 फीसदी भाग में BCI, जैविक और पुनर्जनित कपास, पुनर्चक्रित रेशों जैसे टिकाऊ रेशों का उपयोग होता है। Company की renewable energy क्षमता 18.8 megawatt है। Company का मजबूत वितरण network है और company की वर्तमान क्षमताएं 4,34,83 spindle हैं।

