Thursday, March 5, 2026 |
Home » Nissan की नई Game Changing 7-Seater B-MPV का नाम ग्रेवाइट होगा

Nissan की नई Game Changing 7-Seater B-MPV का नाम ग्रेवाइट होगा

by Business Remedies
0 comments

Gurugram, 18 December, 2025: Nissan की नई Game-Changing 7-Seater B-MPV का नाम Gravita होगा और इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। भारत के लिए ब्रांड की Refreshed एवं Strategic Line-up के तहत लॉन्च किया गया यह पहला मॉडल होगा।

आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए खास तौर पर तैयार Gravita से शानदार विविधता एवं मॉड्यूलैरिटी मिलेगी, Value चाहने वाले परिवारों के लिए सहूलियत को नई परिभाषा मिलेगी, साथ ही Nissan के Product Portfolio के विस्तार को गति मिलेगी।

Nissan Motor India की महत्वाकांक्षी Product Offensive के तहत दूसरे मॉडल के रूप में July, 2024 में Gravita की घोषणा की गई थी। यह कंपनी के Growth Momentum को दिखाने वाला मॉडल है। कंपनी के Product Roadmap में 2026 की शुरुआत में Gravita की लॉन्चिंग, 2026 के मध्य में Tecton और 2027 की शुरुआत में 7-Seater C-SUV की लॉन्चिंग शामिल है। इससे भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी Offering को विविध, मजबूत और Revitalized करने की Nissan की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

Nissan AMIEO (Africa, Middle East, India, Europe एवं Oceania) की Chairperson, Massimiliano Messina ने कहा, “AMIEO की Performance में India का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और Nissan Motor India हमारी Strategy में अहम भूमिका निभा रही है। Financial Year 25 में हमने अपने Business Operations को मजबूत किया, Portfolio को विस्तार दिया और 2024 Product Offensive के तहत किया गया हर वादा पूरा किया। Global Insights और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप आगामी Product Line-up से इस Dynamic Market को लेकर हमारी प्रतिबद्धता की झलक दिखती है। India में, India के लिए और कई International Markets में Export के लिए विकसित नए Models के साथ India, Nissan Alliance के विकास का प्रमुख वाहक और Strategic Hub बना हुआ है। Gravita की पेशकश हमारी रफ्तार को दिखाती है और आगे के सफर में हमारे भरोसे को मजबूती देने वाली है।”

Nissan Motor India के Managing Director, Saurabh Vatsa ने कहा, “All-New Gravita बदलते भारतीय बाजार पर Nissan Motor India के नए सिरे से Focus करने का सबूत है। यह Model देश के ताने-बाने में गहराई से जुड़ा हुआ है और इसे हमारे ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के लिए एकदम सही साथी बनने के लिए Design किया गया है। हमारे नए Product Line-up में दूसरे Model के तौर पर Gravita बदलाव के हमारे सफर में अहम कदम है और भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों के मुताबिक Vehicles देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”



You may also like

Leave a Comment