Business Remedies / Mumbai (IANS) | Mutual Fund Equity निवेश में November में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन और निवेशकों का Sentiment मजबूत होना है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के Data के मुताबिक, पिछले महीने Mutual Funds ने Equity बाजार में ₹43,465 करोड़ रुपए निवेश किए हैं, जो कि October में दर्ज किए गए ₹20,718 करोड़ रुपए के निवेश से करीब दोगुना है।
बाजार नियामक के Data के मुताबिक, Mutual Funds ने पूरे महीने लगातार शेयर बाजार में Equity में निवेश किया है। केवल दो दिन ही निकासी की है, जिसमें ₹2,473 करोड़ रुपए की बिक्री की गई थी। Mutual Funds की ओर से मजबूत और स्थिर खरीदारी ने पूरे बाजार के Sentiment को बेहतर बनाने में मदद की और Benchmark सूचकांकों में तेजी लाने में योगदान दिया। शेयरों में निवेश में बढ़ोतरी के बावजूद, Mutual Fund Debt Segment में भारी बिकवाली कर रहे हैं। November में Debt Funds से शुद्ध निकासी बढ़कर ₹72,201 करोड़ रुपए हो गई, जबकि October में यह ₹12,771 करोड़ रुपए थी।
घरेलू निवेश में तेज बढ़त ऐसे समय पर देखी जा रही है, जब Systematic Investment Plan (SIP) के जरिए निवेश करने का चलन बढ़ रहा है। October में SIP Inflow अपने All-time High ₹29,529 करोड़ रुपए पर था, जो कि September में ₹29,361 करोड़ रुपए पर था। विशेषज्ञों का कहना है कि पैसा का यह निरंतर प्रवाह, विशेष रूप से SIP में, Market Volatility के बावजूद अनुशासित निवेशक व्यवहार को दर्शाता है। उनका मानना है कि इस तरह के निरंतर योगदान ने Mutual Fund Industry की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का विस्तार करने और Equity बाजारों को मजबूती प्रदान करने में मदद की है।
विशेषज्ञों ने आगे कहा कि Equity में विश्वास मजबूत बना हुआ है, लेकिन अनिश्चित Global माहौल को देखते हुए कुछ निवेशक धीरे-धीरे Debt-केंद्रित योजनाओं और Gold की ओर रुख कर रहे हैं। यह रुझान एक परिपक्व निवेशक आधार की ओर इशारा करता है, जो दीर्घकालिक Wealth-Creation Strategies को Risk Management के साथ संतुलित करता है, जबकि Mutual Funds Equity Market की तेजी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं।

