Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate World3.12 करोड़ रुपए में Manomay Tex India Limited Renewable Energy Company ‘Love Smart RJ-1 Private Limited’में 26 फीसदी शेयरधारिता हासिल करेगी

3.12 करोड़ रुपए में Manomay Tex India Limited Renewable Energy Company ‘Love Smart RJ-1 Private Limited’में 26 फीसदी शेयरधारिता हासिल करेगी

कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में आय और मुनाफे दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भीलवाड़ा आधारित प्रमुख डेनिम Fabric निर्माण करने वाली कंपनी Manomay Tex India Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और तिमाही वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। इस दौरान कंपनी के निदेशक मंडल ने Manomay Renewable Energy Company Love Smart RJ-1 Private Limited में 26 फीसदी शेयरधारिता हासिल करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और पारेषण में लगी कंपनी Love Smart RJ-1 Private Limited के 26.00 फीसदी Equity Share हासिल करने के लिए Share Purchase Agreement को मंजूरी दे दी है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह अधिग्रहण कंपनी के राजस्थान स्थित संयंत्रों के लिए Sayla, Jalore, Rajasthan (India) में स्थित Hybrid Park से एक योग्य Solar Captive परियोजना के माध्यम से 13.65 मेगावाट (DC) तक की Captive Renewable Energy क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया है, जिससे दीर्घकालिक लागत दक्षता और स्थिरता सुनिश्चित होगी।

कंपनी 3.12 करोड़ रुपए में 10 रुपए Face Value के 26000 Equity Share 1190 रुपए Premium पर अधिग्रहित करेगी। Manomay Tex India Limited नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत को बढ़ाने और अपने संयंत्रों के लिए 13.65 मेगावाट (DC) आपूर्ति बढ़ाने के लिए यह खरीद कर रही है।

कंपनी की Denim Unit आराजी नं. 5-7, Toll Plaza के पास,
Jojro Ka Kheda, तहसील – Gangrar,
जिला Chittorgarh-312901, Rajasthan (India)

और

Spinning Unit: – आराजी नं. 983, 989, 990,
991, 992/1568, 993/1570,
ग्राम – Undawa, तहसील – Gangrar,
जिला Chittorgarh-312901, Rajasthan (India) में स्थित है।

नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद लागू Electricity Act/Rules के तहत Captive Consumer के रूप में योग्य होगी। यह लेनदेन प्रथागत शर्तों के अधीन है और इसके 30 नवंबर, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी के वित्तीय परिणाम:

कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में आय और मुनाफे दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की कुल आय 20,486.96 लाख रुपए रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 17,798.19 लाख रुपए थी। इस प्रकार कुल आय में लगभग 15.11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी का शुद्ध लाभ मार्च 2026 तिमाही में बढ़कर 499.72 लाख रुपए हो गया, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 332.94 लाख रुपए था। यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 50.10 फीसदी की जोरदार वृद्धि हुई है।

कंपनी का EBITDA और परिचालन प्रदर्शन भी बेहतर रहा। खर्चों में वृद्धि के बावजूद कंपनी ने लाभप्रदता को मजबूत बनाए रखा। कुल खर्च मार्च 2026 तिमाही में 19,838.99 लाख रुपए रहा, जो पिछले वर्ष 17,522.27 लाख रुपए था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी की कुल आय 71,221.52 लाख रुपए रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 69,840.40 लाख रुपए थी। वहीं वार्षिक शुद्ध लाभ बढ़कर 1,964.15 लाख रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष 1,925.27 लाख रुपए था।

कंपनी की प्रति शेयर आय मार्च 2026 तिमाही में ₹2.77 रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 1.84 रुपए थी। इसमें लगभग 50.54 फीसदी की वृद्धि हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, Textile सेक्टर में मांग बढ़ने और कंपनी की मजबूत Operational Strategy के चलते आने वाले समय में भी प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment