Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate World‘Anondita Medicare Limited’ का वित्त वर्ष 2026 में कुल समेकित राजस्व 79.25 फीसदी बढ़कर हुआ 13825.81 लाख रुपए

‘Anondita Medicare Limited’ का वित्त वर्ष 2026 में कुल समेकित राजस्व 79.25 फीसदी बढ़कर हुआ 13825.81 लाख रुपए

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Anondita Medicare LimitedCobra‘ Brand Name से Male Condom बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4562.18 लाख रुपए के मुकाबले 39.74 फीसदी अधिक 6375.33 लाख रुपए का कुल Consolidated Revenue अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 March 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1047.47 लाख रुपए के मुकाबले 103.14 फीसदी अधिक 2127.86 लाख रुपए का Consolidated Profit After Tax अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7712.95 लाख रुपए के मुकाबले 79.25 फीसदी अधिक 13825.81 लाख रुपए का कुल Consolidated Revenue अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1650.47 लाख रुपए के मुकाबले 107.79 फीसदी अधिक 3429.65 लाख रुपए का Consolidated Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 21.30 रुपए का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:

मार्च 2024 में स्थापित, Anondita Medicare Limited, Flavoured पुरुष Condom बनाती है, जिसका प्रमुख उत्पाद “Cobra” है। कंपनी सालाना 562 Million Condom का उत्पादन करती है। कंपनी का एक विनिर्माण संयंत्र Noida, Uttar Pradesh में स्थित है।

Anondita Medicare अपने उत्पादों का निर्यात South East Asia, Africa और Middle East सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करती है। कंपनी Family Planning और Public Health पहलों का समर्थन करने के लिए वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों, Non-Governmental Organizations (NGOs) और सरकारों के साथ सहयोग करती है।

Anondita Medicare का एक मजबूत Distribution Network है जो विभिन्न बाजारों में अपने उत्पादों की समय पर Delivery सुनिश्चित करता है। कंपनी अपने उत्पादों को व्यापक रूप से सुलभ बनाने के लिए Wholesalers, Retailers और E-commerce Platform के माध्यम से बिक्री करती है। कंपनी के सरकारी Health Program और संस्थानों के साथ भी मजबूत संबंध हैं, जो Public Health पहलों के लिए आवश्यक Medical Product की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



You may also like

Leave a Comment