Wednesday, June 17, 2026 |
Home IPO Newsएम. आर. मणिवेनी फूड्स लिमिटेड’ का IPO खुलेगा Today, निवेशक 26 May 2026 तक कर सकेंगे आवेदन

एम. आर. मणिवेनी फूड्स लिमिटेड’ का IPO खुलेगा Today, निवेशक 26 May 2026 तक कर सकेंगे आवेदन

by Business Remedies
0 comments
M R Maniveni Foods Limited IPO Opening On BSE SME Platform

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

चेन्नई आधारित ‘एम. आर. मणिवेनी फूड्स लिमिटेड’ विभिन्न प्रकार की दालों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कारखाने के निर्माण के लिए आवश्यक पूंजीगत व्यय जरूरतों की पूर्ति, संयंत्र एवं मशीनरी की खरीद के लिए पूंजी जुटाने तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO Today खुलकर 26 May 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 30 June 2010 को निगमित ‘एम. आर. मणिवेनी फूड्स लिमिटेड’ खाद्य उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में सक्रिय है। कंपनी का मुख्य फोकस विभिन्न उपभोक्ता जरूरतों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने पर है।

कंपनी अपने सभी उत्पादों में एक समान स्वाद और पोषण बनाए रखने के लिए आधुनिक प्रसंस्करण तकनीकों, मजबूत सप्लाई श्रृंखला प्रक्रियाओं और सख्त गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली पर विशेष जोर देती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में उड़द दाल और तुअर दाल प्रमुख उत्पाद हैं। कंपनी को अपने क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने ₹.119.61 करोड़ का कुल राजस्व और ₹.1.56 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया था। वहीं वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कुल राजस्व ₹.155.00करोड़ और कर पश्चात शुद्ध लाभ ₹.2.18करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹.203.52 करोड़ का कुल राजस्व और ₹.4.13 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया।

वित्त वर्ष 2026 में 31 December 2025 को समाप्त अवधि के दौरान कंपनी ने ₹.116.19 करोड़ का राजस्व और ₹.3.34 करोड़ का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इसी अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 2.87प्रतिशत रहा है।

IPO से जुड़ी जानकारी: ‘एम. आर. मणिवेनी फूड्स लिमिटेड’ का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर Today खुलकर 26 May 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली के तहत ₹.10 फेसवैल्यू वाले 52,00,000 इक्विटी शेयर ₹.51 से ₹.52 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाएंगे। इसके माध्यम से कंपनी ₹.27 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।

IPO का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का निर्धारित किया गया है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी ‘कैपिटल स्क्वायर एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment