बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने यूएसटीआर द्वारा हाल ही में दी गई उन टिप्पणियों पर ध्यान दिया है, जिनमें भारत सरकार द्वारा एलआईसी को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं का उल्लेख किया गया था। एलआईसी स्पष्ट करना चाहता है कि सरकार और नियामक प्राधिकरणों द्वारा एलआईसी को अन्य बीमा कंपनियों की तरह ही समान रूप से व्यवहार किया जाता है। 1956 में इसकी स्थापना के समय दी गई गारंटी एक वैधानिक प्रावधान थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीयकरण के शुरुआती वर्षों में जनता का विश्वास बढ़ाना था। इसे कभी लागू नहीं किया गया और न ही इसे विपणन साधन के रूप में उपयोग किया गया या एलआईसी को किसी अनुचित लाभ के रूप में दिया गया।
पिछले 25 वर्षों से, एलआईसी पूरी तरह प्रतिस्पर्धी बाजार में कार्य कर रहा है, जहां 24 निजी जीवन बीमा कंपनियां भी मौजूद हैं। यह आईआरडीएआई (ढ्ढक्रष्ठ्रढ्ढ) और सेबी (स्श्वक्चढ्ढ) द्वारा विनियमित है और इसे सरकार या किसी भी नियामक प्राधिकरण से कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती। बीमा क्षेत्र में एलआईसी की अग्रणी स्थिति पूरी तरह से उसके पॉलिसीधारकों के विश्वास, सेवा उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता, वित्तीय मजबूती और पारदर्शिता के कारण है। 69 वर्षों की विरासत के साथ, एलआईसी पूरे भारत में 30 करोड़ से अधिक ग्राहकों को समर्पण और पेशेवर तरीके से सेवाएं प्रदान कर रहा है।
एलआईसी उच्चतम स्तर के सुशासन, सेवा और ग्राहक विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिद्धार्थ मोहंती, सीईओ और एमडी, एलआईसी

