- Q1 Results, FII Activity और Crude Oil की चाल पर रहेगी बाजार की नजर
- TCS के तिमाही नतीजों के साथ शुरू होगा Earnings Season
Mumbai | बिजनेस रेमेडीज | भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, FII की चाल, Crude Oil की कीमत और US-Iran Peace Talks से जुड़े अपडेट बाजार का रुझान तय करेंगे। इस सप्ताह से नतीजों का Season शुरू हो जाएगा। इस दौरान 9 जुलाई को Tata Consultancy Services (TCS) की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए जाएंगे। यह तिमाही नतीजे जारी करने वाली पहली बड़ी कंपनियों में से एक होगी।
US-Iran Peace Talks और Crude Oil अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल US-Iran के बीच शांति वार्ता के चलते Hormuz Strait खुला हुआ है, जिससे Brent Crude 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अगले सप्ताह बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बीते सप्ताह वे करीब 4,000 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे, लेकिन शुक्रवार के कारोबारी सत्र में उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपए का निवेश Equity में किया।
29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाला कारोबारी सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए मुनाफेवाला रहा। इस दौरान Sensex 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,763.91 और Nifty 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,270.85 पर था। Large Cap के साथ-साथ Mid Cap और Small Cap में भी तेजी देखी गई। Nifty Midcap 100 Index 394.80 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,190.30 और Nifty Smallcap 100 Index 384.75 अंक या 2.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,175.10 पर था।
इस दौरान सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी Nifty Realty (7.81 प्रतिशत) और Nifty Pharma (3.11 प्रतिशत) में देखी गई। इसके बाद Nifty Healthcare (2.99 प्रतिशत), Nifty India Defence (1.89 प्रतिशत), Nifty FMCG (1.37 प्रतिशत), Nifty Metal (1.23 प्रतिशत) और Nifty Services (1.23 प्रतिशत) की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ, Nifty PSU Bank (2.65 प्रतिशत), Nifty Energy (1.16 प्रतिशत) और Nifty Private Bank (0.38 प्रतिशत) की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

