- IIFCL ने NCD Issue के जरिए जुटाए 1,848 करोड़ रुपये
- Infrastructure Financing के लिए निवेशकों से मिली मजबूत प्रतिक्रिया
New Delhi | बिजनेस रेमेडीज | India Infrastructure Finance Company Limited (IIFCL) ने देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए Non-Convertible Debentures (NCDs) जारी करके 1,848 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने यह जानकारी दी।
IIFCL ने बयान में कहा कि इस निर्गम को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उसे 3,048 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं, जो 500 करोड़ रुपये के आधार निर्गम आकार से लगभग छह गुना अधिक है।
IIFCL ने अंततः 7.25 प्रतिशत वार्षिक Coupon यानी ब्याज दर पर 1,848 करोड़ रुपये जुटाए। इन Bonds की परिपक्वता अवधि चार वर्ष, 11 माह और दो दिन है।
कंपनी ने कहा कि यह सफल निर्गम उसकी मजबूत वित्तीय स्थिति, सुशासित प्रबंधन और सरकार की प्रमुख बुनियादी ढांचा वित्तीय संस्था के रूप में उसकी रणनीतिक भूमिका में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
IIFCL के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 34,200 करोड़ रुपये के संसाधन जुटाने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश के बढ़ते बुनियादी ढांचा वित्तपोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है।
कंपनी ने कहा कि यह कार्यक्रम Domestic Bonds, Capital Market Instruments और External Commercial Borrowings (ECB) सहित विविध वित्तीय साधनों के माध्यम से धन जुटाने की रणनीति पर आधारित है।

