Saturday, February 7, 2026 |
Home » LIC द्वारा अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन

LIC द्वारा अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज / मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 28 जनवरी 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में एलआईसी के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण) सलील विश्वनाथ, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई की सचिव (मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण) एस. गायत्री और उत्तर मध्य क्षेत्र, कानपुर के प्रादेशिक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

यह टूर्नामेंट अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र खेल नियंत्रण बोर्ड का वार्षिक आयोजन है, और इस वर्ष इसका आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया गया। इसमें एलआईसी समेत 13 सार्वजनिक क्षेत्र संगठनों के लगभग 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सलील विश्वनाथ ने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकाग्रता और सहनशीलता का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्साह और खेल भावना के साथ खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। यह टूर्नामेंट 28 जनवरी को संपन्न हुआ।



You may also like

Leave a Comment