Thursday, February 19, 2026 |
Home » वैश्विक बाजार में भारत में निर्मित वाहनों ने बनाई पहुंच

वैश्विक बाजार में भारत में निर्मित वाहनों ने बनाई पहुंच

by Business Remedies
0 comments

भारत में निर्मित वाहनों ने पिछले पांच वर्षों में वैश्विक बाजार में काफी पहुंच बनाई है। जहां वर्ष, 2025 में भारत ने 8.58 लाख यात्री वाहनों का निर्यात किया, जो 2024 की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात वर्ष, 2025 में 63.25 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24.1 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है। जहां एक ओर भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग दुनिया का चौथा सबसे बड़ा यात्री वाहन निर्माता है। भारतीय वाहन दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मैक्सिको, चिली और पेरू जैसे देशों में निर्यात किए जाते हैं। वहीं मारुति सुजुकी, हुंडई और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियां भारत से वाहनों का निर्यात करती है। पिछले पांच वर्षों में वाहन उद्योग में करीब 33 फीसदी उत्पादन वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में 53 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात में भी वृद्धि हुई है, जिसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा की 13 हजार से ज्यादा यूनिट्स यूरोप को निर्यात की गई है। दुनियाभर में मेड-इन-इंडिया कारों का जलवा कायम है। यही वजह है कि भारत का कार एक्सपोर्ट लगातार बढ़ता रहा है। भारत में बनी कारें का विदेशी शिपमेंट 2026 के पहले 8 महीनों में करीब 6 लाख यूनिट्स के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऑटोमोबाइल निर्यात में व्यापक वृद्धि वैश्विक वाहन बाजारों में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करती है, जो पैमाने, लागत दक्षता और उभरते क्षेत्रों में बढ़ती मांग को दिखाती है।



You may also like

Leave a Comment