₹151 करोड़ की RDI Funding
केंद्र सरकार ideaForge को उसके Heavy-Lift और Long-Range Autonomous Aerial Logistics Vehicle ‘YETI’ के Development के लिए ₹151 करोड़ की Funding उपलब्ध कराएगी। Department of Science & Technology के तहत आने वाले Technology Development Board ने इसके लिए ideaForge के साथ Agreement किया है। यह सहायता Research, Development and Innovation यानी RDI Funding के तहत दी जाएगी।
TRL-4 से TRL-9 तक पहुंचेगी Technology
सरकारी Funding का उद्देश्य YETI की Technology को Technology Readiness Level यानी TRL-4 से TRL-9 तक पहुंचाना है। कंपनी को यह सहायता Debt Financing के माध्यम से प्रदान की जाएगी। पूरे Project की कुल लागत करीब ₹302 करोड़ बताई गई है।
200 किलो तक Payload की क्षमता
YETI को कठिन Operating Environments में काम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। यह एक Autonomous Vertical Take-Off and Landing, Fixed-Wing Hybrid Unmanned Aerial Vehicle यानी VTOL-FW UAV होगा। इसे लंबी दूरी तक Heavy Payload पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
200 km तक Targeted Range
YETI को अधिकतम 200 किलो तक Payload ले जाने, करीब 200 km तक उड़ान भरने और Mean Sea Level से लगभग 6,500 मीटर की ऊंचाई तक Operation करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग उन क्षेत्रों में Logistics के लिए किया जा सकेगा, जहां Conventional Transportation मुश्किल या समय लेने वाला होता है।
मुश्किल इलाकों में भी होगा उपयोग
YETI का Weather-Resistant Design High-Altitude Areas, Desert और Marine Conditions जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में Operation को सपोर्ट करेगा। यह लगभग 15 मीटर × 15 मीटर के छोटे और Unprepared Landing Area से भी Take-Off और Landing कर सकेगा, जिससे Limited Ground Infrastructure वाले Locations में इसकी Deployment आसान हो सकती है।

