Cabinet ने Bonus को दी मंजूरी
Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में Union Cabinet ने Railway कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के Productivity Linked Bonus यानी PLB को मंजूरी दे दी है। इस Bonus पर कुल ₹2,009.61 करोड़ खर्च किए जाएंगे और इसका लाभ 11,40,770 Railway कर्मचारियों को मिलेगा।
अधिकतम ₹17,951 का भुगतान
78 दिनों के लिए प्रत्येक पात्र Railway Employee को अधिकतम ₹17,951 का Bonus दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, Railway कर्मचारियों के बेहतर Performance को देखते हुए यह Incentive दिया जा रहा है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
Bonus का लाभ Track Maintainers, Loco Pilots, Train Managers, Station Masters, Supervisors, Technicians, Technician Helpers, Points Men, Ministerial Staff और अन्य Group C कर्मचारियों को मिलेगा। Cabinet के अनुसार, पात्र Railway कर्मचारियों को हर साल Durga Puja और Dussehra से पहले PLB का भुगतान किया जाता है।
Railways के Performance में सुधार
FY26 में Indian Railways ने रिकॉर्ड 1,670 Million Tonnes Cargo की Loading की, जबकि करीब 7.41 Billion Passengers ने Railway Services का इस्तेमाल किया। August 2026 में Freight Loading सालाना आधार पर 5.4% बढ़कर 137.9 Million Tonnes रही, जो पिछले साल इसी महीने 130.9 Million Tonnes थी।
Passenger Traffic में भी बढ़ोतरी
August 2026 में Indian Railways ने 67.27 करोड़ Passengers को यात्रा कराई, जबकि August 2025 में यह आंकड़ा 64.43 करोड़ था। Freight Revenue में भी 6.27% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
Cargo Infrastructure का विस्तार
Railways ने August में 5 नए Gati Shakti Cargo Terminals शुरू किए। इसके साथ 31 August 2026 तक देश में Commissioned Gati Shakti Cargo Terminals की संख्या बढ़कर 149 हो गई।

