Tuesday, October 13, 2026 |
Home Business RemediesPM Modi ने दिया ‘Power to Empower’ का मंत्र, बोले- Power की असली कीमत उसके Purpose में

PM Modi ने दिया ‘Power to Empower’ का मंत्र, बोले- Power की असली कीमत उसके Purpose में

Bloomberg New Economy Forum में PM Modi ने Technology, Data, Knowledge और Innovation को बताया नए दौर की बड़ी ताकत

by Business Remedies
0 comments
PM Modi addressing Bloomberg New Economy Forum on Power to Empower

Technology और Data बने नई Power
Prime Minister Narendra Modi ने मंगलवार को Bloomberg New Economy Forum को संबोधित करते हुए ‘Power to Empower’ का विचार सामने रखा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के तीसरे दशक में Technology, Data, Knowledge और Innovation बड़ी Power के रूप में उभरे हैं। असली सवाल यह नहीं है कि Power किसके पास है, बल्कि यह है कि उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।

करोड़ों लोगों को मिले अवसर
PM Modi ने कहा कि यह तय करना जरूरी है कि Technology केवल कुछ लोगों को आगे बढ़ाएगी या करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगी। इसी सोच से ‘Power to Empower’ का विचार जन्म लेता है। उन्होंने कहा, Power का इस्तेमाल Control के बजाय Enable करने, Competition के बजाय Collaboration और केवल खुद सफल होने के बजाय दूसरों को सफल बनाने में होना चाहिए।

India को बताया Mother of Democracy
PM Modi ने India को ‘Mother of Democracy’ बताते हुए कहा कि देश में 100 से अधिक Languages, करीब 80,000 Registered Newspapers और Publications तथा 1,000 से ज्यादा Satellite TV Channels हैं। इसके अलावा 500 million से अधिक YouTube और Instagram Users भी हैं।

Digital Power ने बढ़ाई भागीदारी
उन्होंने कहा कि India में विभिन्न मुद्दों पर खुली बहस होती है और लोग अलग-अलग Viewpoints पर चर्चा करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में Digital Power ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सस्ती Mobile Data से बदली तस्वीर
PM Modi ने कहा कि 12-13 साल पहले Mobile Internet तक पहुंच अपने आप में बड़ी Power थी। 2014 के बाद सरकार ने Mobile Data को Affordable बनाने पर जोर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि आज गांव का छोटा दुकानदार भी सीधे अपने Customer तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि Connectivity ने केवल लोगों को जोड़ा नहीं, बल्कि उन्हें अवसर भी दिए हैं और यही असली ‘Power to Empower’ है।



You may also like

Leave a Comment