Wednesday, March 4, 2026 |
Home » Krishival Foods Limited ने घोषित किए छमाही वित्तीय परिणाम, राजस्व एवं लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि

Krishival Foods Limited ने घोषित किए छमाही वित्तीय परिणाम, राजस्व एवं लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि

by Business Remedies
0 comments
Krishival Foods Limited announced half-yearly financial results, significant increase in revenue and profit

जयपुर। 2014 में निगमित, ‘कृषिवल फूड्स लिमिटेड’ नट्स और सूखे फलों पर केंद्रित सबसे तेजी से बढ़ती एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 54.32 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 37.85 फीसदी अधिक 74.83 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.08 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 62.99 फीसदी अधिक 8.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: कृषिवल नट्स अपने वितरक नेटवर्क के माध्यम से टियर II और टियर III शहरों में अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है और अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, जियोमार्ट और Krishival.com जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के माध्यम से डी2सी सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति विकसित कर रही है। कृषिवल नट्स ने अपने ब्रांडेड उत्पादों अर्थात कृषिवल नटस्टो सिंगापुर का निर्यात शुरू कर दिया है। ब्रांड रणनीतियों के मजबूत कार्यान्वयन, लागत में कमी के साथ बढ़ी हुई क्षमता उपयोग ने लाभप्रदता बनाए रखते हुए कृषिवल को बड़े पैमाने पर मदद की है। कंपनी मेल्ट ‘एन’ मेलो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ‘मेल्ट’ एन ‘मेलो’ और ‘हम्मा’ ब्रांड के तहत आइसक्रीम, दूध उत्पाद और बेकरी उत्पादों के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में है। कंपनी 30 सितंबर, 2024 तक कुल चुकता शेयर पूंजी का 52.94 फीसदी सब्सक्राइब करेगी और तदनुसार मेल्ट ‘एन’ मेलो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सहायक कंपनी बन जाएगी। यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए कंपनी 9 करोड़ रुपए निवेश करेगी।



You may also like

Leave a Comment