Monday, July 13, 2026 |
Home AutomobileKIA India ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

KIA India ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

देशभर के 500 से अधिक वर्कशॉप और कॉर्पोरेट ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित अभियान

by Business Remedies
0 comments

Kia India ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में सस्टेनेबिलिटी अभियान शुरू किए

31 जगहों पर 1,000 किलोग्राम से ज्यादा ई-कचरा इकट्ठा किया

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज

देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार कंपनी Kia India ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में 500 से अधिक वर्कशॉप और कॉर्पोरेट कार्यालयों में सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी विभिन्न पहल शुरू की हैं। इन अभियानों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदार व्यावसायिक आचरण को बढ़ावा देना है।

अभियान के तहत Kia India के सेवा केंद्र ग्राहकों के लिए मुफ्त प्रदूषण जांच कर रहे हैं तथा वाहन रखरखाव और पर्यावरणीय प्रभाव से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां चला रहे हैं। कंपनी ने अपने सेवा केंद्रों को ई-कचरा संग्रह केंद्र के रूप में भी नामित किया है और 31 स्थानों पर 1,000 किलोग्राम से अधिक ई-कचरा एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। Kia India सेवा केंद्र कर्मचारियों को इस्तेमाल किए गए तेल के सुरक्षित प्रबंधन और निपटान का प्रशिक्षण भी दे रही है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पौधों का वितरण और वृक्षारोपण अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

कंपनी ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दे रही है। वर्तमान में Kia India नेटवर्क में 132 ग्रीन सेवा केंद्र हैं, जो मिलकर 9.8 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करते हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और ऊर्जा दक्षता में सुधार हो रहा है।

Kia India के वाइस प्रेसिडेंट (कस्टमर एक्सपीरियंस) Bhimsen Gulabani ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कंपनी की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और प्रदूषण जांच, ई-कचरा संग्रह तथा सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

वहीं, Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) Atul Sood ने कहा कि कंपनी के पूरे संचालन तंत्र में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी जाती है। Anantapur स्थित विनिर्माण संयंत्र में भी सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और संसाधनों के कुशल उपयोग जैसी पहलें लगातार लागू की जा रही हैं।



You may also like

Leave a Comment