विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी के राजस्थान ब्रांडिंग इंचार्ज गौरव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 21 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना एवं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर गौरव शर्मा, निखिल सिंह, दीपेश मित्तल, सौरभ दाधीच, मोनिका राठौड़ एवं गरिमा प्रजापत सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

