Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर में शुभ वेडिंग्स मैगज़ीन ने इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड्स 2025 का कर्टेन रेजऱ किया आयोजित

जयपुर में शुभ वेडिंग्स मैगज़ीन ने इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड्स 2025 का कर्टेन रेजऱ किया आयोजित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। 26 और 27 सितम्बर 2025 को आगरा के होटल क्लार्क शीराज में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड्स (आईडब्लूएसए) 2025 के तहत जयपुर में वेडिंग, टूरिज़्म और इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक कर्टेन रेजऱ कार्यक्रम का आयोजन शुभ वेडिंग्स मैगज़ीन द्वारा जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में किया गया। इस आयोजन के साथ आईडब्लूएसए 2025 की आधिकारिक शुरुआत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस्ट्रो हेमंत उपस्थित रहे, जिनकी विशेषज्ञता और विचारों ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स, वेडिंग और टूरिज्म क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में एकत्र हुईं। शुभ वेडिंग्स मैगजीन के मेंटॉर, आनंद सांडिल जिन्होंने वेडिंग इंडस्ट्री की बदलती दिशा और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक राजन कायस्थ और आरती निर्वाण ने प्रमुख भूमिका रही। साथ ही इस अवसर पर कई विशेष अतिथि जैसे अजीत सोनी (सीईओ, मेपल इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट), अंशुल जैन, प्रियंका नितिन दुबे, तथा टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से कुलदीप चंदेला, अमित हूडा, कनु मेहता, एस्ट्रो वैशाली, शोभा तोमर और महावीर शर्मा उपस्थित रहे।
आईडब्लूएसए 2025 वेडिंग इंडस्ट्री के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में उभरेगा, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, दुबई, श्रीलंका, वियतनाम और कतर समेत 15 देशों से अंतर्राष्ट्रीय वेडिंग प्लानर्स भाग लेंगे। राजन कायस्थ और आरती निर्वाण ने अपने संबोधन में कहा कि ‘जयपुर कर्टेन रेजऱ 2025 न सिर्फ़ आईडब्लूएसए 2025 की शुरुआत है, बल्कि वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री में सहयोग, रचनात्मकता और विकास का उत्सव है।



You may also like

Leave a Comment