Monday, July 6, 2026 |
Home Metro City Specialतीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो सम्पन्न

तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो सम्पन्न

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। विजुअल मेथ्स संस्था की ओर से सेवाश्रम चौराहा स्थित बी.एन.कॉलेज एवं फर्न रेजीडेन्सी में आयोजित तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो एवं संगोष्ठी का तीसरे दिन समापन हुआ।
संस्था की निदेशक मीतू पाल गुप्ता ने बताया कि समापन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. श्वेता रावत, डॉ.रजनीकांत, डॉ.मुकेश थे। समापन सत्र में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े स्टूडेन्ट, विभिन्न स्कूलों- कॉलेजों के छात्रों सहित किसानों एवं आम जन ने बड़ी संख्या में शिरकत की एवं विभिन्न जानकारियां हासिल कर वे रोमांचित हो गये।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने अपने उद्बोधन ने कहा कि उदयपुर में इस तरह की इंफ्रर मेडी एक्सपो एवं संगोष्ठी का आयोजन होना बड़े ही गर्व और हर्ष का विषय है। इससे निश्चित तौर पर उदयपुर को लाभ होगा एवं मेडिकल एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े छात्रों एवं किसानों के लिए यह अद्भुत अनुभवों का विषय है। इस संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में हर क्षेत्र को दिया गया है, जिससे उदयपुर एवं आसपास क्षेत्र में रहने वाली आम जनता इससे लाभान्वित हुई है।
गरासिया ने कहा कि चूंकि वह 1990 में राजस्थान सरकार में हेल्थ मिनिस्टर रहे हैं इसलिए उनका मेडिकल क्षेत्र से विशेष लगाव भी है। इस संगोष्ठी में जो भी चर्चाएं हुई है, मेडिकल क्षेत्र, कृषि क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को जो भी समस्याएं हैं या जिन भी चीजों की उन्हें जरूरत है वह निश्चित तौर पर देश के सर्वोच्च मंच राज्यसभा में इन विषयों को रखेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है वह हम सबको मिलकर के साकार करना है उसमें ऐसी संगोष्ठिया एवं प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम सभी को मिलकर के विकसित भारत के सपने को साकार करना है और जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने सपना देखा है 2047 तक सबसे आगे अपना भारत देश होगा और सारी दुनिया हमारे पीछे होगी।



You may also like

Leave a Comment