Thursday, July 9, 2026 |
Home Metro City Specialडिज़ाइन एग्जीबिशन में थ्रीडी मॉडल हुए प्रदर्शित

डिज़ाइन एग्जीबिशन में थ्रीडी मॉडल हुए प्रदर्शित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजधानी के झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर (आरआईसी) में रविवार 29 सितंबर को भंवर राठौड़ डिज़ाइन स्टूडियो की तरफ से बीआरडीएस डिज़ाइन प्रदर्शनी-2024 का आयोजन किया गया। डिज़ाइन शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने और डिज़ाइन व आर्किटेक्चर के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें फैशन और टेक्सटाइल डिज़ाइन, इंटीरियर और आर्किटेक्चर डिज़ाइन, प्रोडक्ट डिज़ाइन, ऑटोमोबाइल डिज़ाइन, ग्राफिक डिज़ाइन, एनिमेशन डिज़ाइन, फोटोग्राफी, फाइन आर्ट्स सहित अन्य कलाओं की जानकारी दी गई। इसमें विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को शुरुआती चरण से विकसित करना शामिल रहा, जो कि उनके डिज़ाइन करियर में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। यहां स्टूडेंट्स को अपनी रचनात्मकता को कला, थ्रीडी मॉडल, परिधानों और कैनवास पेंटिंग्स के रूप में पांच हजार से अधिक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. भंवर सिंह द्वारा एनआईडी, एनआईएफटी, एनएटीए, यूसीईईडी को चैक करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इस प्रदर्शनी में देशभर से 25 से ज्यादा डिज़ाइन कॉलेजो और विश्वविद्यालयों की भागीदारी रही।
उल्लेखनीय है कि भंवर राठौड़ डिज़ाइन स्टूडियो एक प्रमुख डिज़ाइन और आर्किटेक्चर प्रवेश कोचिंग संस्थान है और भारत में 84 से ज्यादा केन्द्र हैं। यह विगत 19 वर्षों में 8 हजार से ज्यादा छात्रों को भारत और विदेश के प्रमुख डिज़ाइन, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन कर रहा है। प्रतिवर्ष यह प्रदर्शनी भारत के 12 शहरों जयपुर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, बैंगलोर, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, नासिक, नागपुर और हैदराबाद में आयोजित की जाती है।



You may also like

Leave a Comment