Mumbai, 16 दिसंबर (IANS)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार Tuesday को गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:23 पर Sensex 306 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,907 और Nifty 92 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,924 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व IT, PSU Bank और Pharma Index शेयर कर रहे थे। इसके अलावा Auto, Realty, Metal, Energy, Media और Infra सेक्टर्स लाल निशान में थे। केवल FMCG और Defence Index हरे निशान में था।
Sensex pack में Bharti Airtel, Asian Paints, Tata Motors Passenger Vehicle, Trent, HDFC Bank, SBI और Titan gainers थे। वहीं Axis Bank, Eternal (Zomato), HCLTech, Infosys, BEL, Tata Steel, L&T, Sun Pharma, UltraTech Cement, Bajaj Finserv, TCS, Tech Mahindra, NTPC और ICICI Bank losers थे।
व्यापक बाजार में भी रुझान कमजोरी का बना हुआ है और चढ़ने वाले शेयरों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या काफी अधिक थी।
Midcap और Smallcap दोनों लाल निशान में थे। Nifty Midcap 100 Index 338 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,879 और Nifty Smallcap 100 Index 115 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,310 पर था।
ज्यादातर Asian markets में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। Tokyo, Shanghai, Hong Kong, Bangkok, Seoul और Jakarta लाल निशान में थे। US markets भी Monday को लाल निशान में बंद हुए थे।
Commodity market में भी कमजोरी देखी जा रही है। Crude oil, Gold और Silver तीनों लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक WTI Crude 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56.33 dollar per barrel और Brent Crude 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60.21 dollar per barrel पर था। Gold 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,315 dollar per ounce और Silver 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62.76 dollar per ounce पर थी।

