Sunday, July 12, 2026 |
Home Automobile5,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर नई ह्यूंडई EXTER के साथ ‘Drive to shine’ के लिए हो जाइए तैयार

5,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर नई ह्यूंडई EXTER के साथ ‘Drive to shine’ के लिए हो जाइए तैयार

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम, 20 मार्च 2026: Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai EXTER के नए अवतार की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। ₹5,79,900 की शुरुआती कीमत के साथ पेश की गई यह SUV अब और अधिक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी-फोकस्ड और सुरक्षित बनकर सामने आई है।

लॉन्च के मौके पर HMIL के Managing Director एवं CEO Tarun Garg ने कहा कि Hyundai EXTER को लॉन्च के बाद से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह पहले ही 2 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि नया मॉडल ‘Drive to Shine’ फिलॉसफी को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों को रिफ्रेश्ड डिजाइन, प्रीमियम केबिन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और बेहतर सेफ्टी का पैकेज प्रदान करता है।

दमदार और बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन

नई Hyundai EXTER का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा आकर्षक और मजबूत बनाया गया है। इसमें

  • नया फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन
  • रीडिजाइन किया गया ब्लैक रेडिएटर ग्रिल
  • R15 डायमंड कट अलॉय व्हील्स (380.2 mm)

शामिल किए गए हैं, जो इसकी SUV अपील को और बढ़ाते हैं।

इसके अलावा, स्पोर्टी विंग-टाइप स्पॉइलर इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है। अपने मजबूत प्रपोर्शन के साथ यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कारों में से एक है और इसमें सेगमेंट का बड़ा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे बेहतर हेडरूम और सभी यात्रियों के लिए अधिक आराम सुनिश्चित होता है।

युवाओं और परिवारों के लिए परफेक्ट पैकेज

नई Hyundai EXTER खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जो स्टाइल, प्रैक्टिकलिटी और डेली यूज के बीच संतुलन चाहते हैं।

बेहतर परफॉर्मेंस, भरोसेमंद पावरट्रेन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ यह SUV भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को और बढ़ाने के लिए तैयार है।



You may also like

Leave a Comment