Wednesday, July 8, 2026 |
Home AutomobileHonda Motorcycle and Scooter India ने सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया

Honda Motorcycle and Scooter India ने सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर  सडक़ सुरक्षा की आदतों को बढ़ावा देने के अपने राष्ट्रव्यापी प्रयास के अंतर्गत, Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने जयपुर, राजस्थान के कैम्ब्रिज कोर्ट वल्र्ड स्कूल और अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से 2400 छात्रों और स्कूल स्टाफ को सडक़ सुरक्षा के महत्व पर शिक्षित किया गया, जिसका उद्देश्य सडक़ सुरक्षा को अधिक व्यावहारिक और युवाओं के लिए प्रासंगिक बनाना था।
इस अभियान ने युवाओं के बीच सडक़ सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षाप्रद तथा सहभागितापूर्ण शिक्षण प्रारूपों का उपयोग किया। खतरों की पहचान प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी, खेल, हेलमेट जागरूकता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सडक़ सुरक्षा के सिद्धांतों को वास्तविक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Cambridge Court World School और American International School के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अत्यधिक सहयोग प्रदान किया। उनके प्रयासों ने न केवल छात्रों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाई, बल्कि व्यापक समुदाय में भी सडक़ सुरक्षा के महत्व को उजागर किया। , Honda Motorcycle and Scooter India देशभर में विद्यालयों और महाविद्यालयों के माध्यम से युवा पीढ़ी के बीच सडक़ सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए सतत प्रयासरत है। जयपुर में आयोजित यह अभियान, राष्ट्रव्यापी सडक़ सुरक्षा कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो सडक़ पर अधिक सुरक्षित वातावरण बनाने और सडक़ सुरक्षा को एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
, Honda Motorcycle and Scooter India का सडक़ सुरक्षा के प्रति सीएसआर योगदान : 2021 में, होंडा ने अपने वैश्विक दृष्टिकोण 2050 की घोषणा की, जिसका उद्देश्य , Honda Motorcycle  और ऑटोमोबाइल से जुड़े सडक़ दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु दर को हासिल करना है। भारत में, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) इस दृष्टिकोण के साथ-साथ भारत सरकार के 2030 तक सडक़ दुर्घटना मृत्यु दर को आधा करने के लक्ष्य के अनुसार कार्य कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण पहलू बच्चों में 2030 तक सडक़ सुरक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उसके बाद भी उन्हें शिक्षित करना है। स्कूलों और महाविद्यालयों में सडक़ सुरक्षा शिक्षा केवल जागरूकता पैदा करने के लिए नहीं, बल्कि युवा मन में सुरक्षा की संस्कृति को स्थापित करने और उन्हें सडक़ सुरक्षा के दूत बनाने के लिए है। यह भावी पीढिय़ों को जिम्मेदार बनने और एक सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सक्षम बनाती है।
एचएमएसआई एक ऐसा संगठन बनना चाहता है, जिसे समाज आवश्यक मानता हो। यह समाज के सभी वर्गों में सडक़ सुरक्षा जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है और स्कूल के बच्चों से लेकर कॉरपोरेट और व्यापक समाज के लिए अलग-अलग सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए अनूठे विचारों को लागू कर रहा है। एचएमएसआई के कुशल सुरक्षा प्रशिक्षक भारत के 10 चयनित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क (टीटीपी) और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (एसडीईसी) में दैनिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिससे सडक़ सुरक्षा शिक्षा समाज के हर हिस्से तक पहुंच सके। इस पहल ने अब तक 97 लाख से अधिक भारतीयों तक अपनी पहुंच बनाई है।
विज्ञान आधारित शिक्षण मॉड्यूल : Honda के कुशल प्रशिक्षकों ने सडक़ संकेत और चिह्नों, सडक़ पर चालक की जिम्मेदारियों, राइडिंग गियर और बैठने की सही मुद्रा, तथा सुरक्षित ड्राइविंग शिष्टाचार पर सैद्धांतिक सत्रों के माध्यम से आधार तैयार किया।
1. व्यावहारिक शिक्षा : Honda के वर्चुअल राइडिंग सिम्युलेटर पर एक विशेष प्रशिक्षण गतिविधि आयोजित की गई, जहां प्रतिभागियों को वास्तविक ड्राइविंग से पहले सडक़ पर संभावित 100 से अधिक खतरों का अनुभव कराया गया।
2. इंटरएक्टिव सत्र : प्रतिभागियों को खतरे की भविष्यवाणी प्रशिक्षण (किकेन योसोको ट्रेनिंग – ्यङ्घञ्ज) दिया गया, जो चालकों और राइडर्स की खतरे की संवेदनशीलता को बढ़ाने और सडक़ पर सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार सुनिश्चित करने में सहायक होता है।
3. मौजूदा चालकों के कौशल को निखारना: छात्रों और स्कूल स्टाफ जो पहले से राइडर हैं, उन्होंने धीमी गति से ड्राइविंग गतिविधियों और संकीर्ण पट्टियों पर ड्राइविंग के माध्यम से अपने राइडिंग कौशल को परखा और निखारा।
एचएमएसआई ने लॉन्च किया अभिनव डिजिटल सडक़ सुरक्षा शिक्षण प्लेटफॉर्म, ई-गुरुकुल, Honda Motorcycle and Scooter India (एचएमएसआई) ने हाल ही में अपना अभिनव डिजिटल सडक़ सुरक्षा शिक्षण प्लेटफॉर्म, ई-गुरुकुल, लॉन्च किया है। यह ई-गुरुकुल प्लेटफॉर्म 5 वर्ष से 18 वर्ष की तीन विशिष्ट आयु वर्गों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करता है, जो सडक़ सुरक्षा के प्रति समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है।



You may also like

Leave a Comment